Sir Gary Sobers Death: वर्ल्ड क्रिकेट ने शुक्रवार (17 जुलाई) को एक महान ऑलराउंडर को खो दिया. वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर सामने आते ही विश्व क्रिकेट में शोक की लहर फैल गई. सर गारफील्ड सोबर्स को दुनिया को महानतम ऑलराउंडर्स में गिना जाता था, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाया. ऐसे में उनके निधन पर दुनिया भर के क्रिकेटर्स शोक में डूब गए हैं.
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सर गैरी सोबर्स के निधन पर रिएक्ट किया है. कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. कोहली ने लिखा, ‘क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है, सर गारफील्ड सोबर्स, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.’
Cricket has lost one of its greatest. Rest in peace, Sir Garfield Sobers. Your legacy will inspire generations.
— Virat Kohli (@imVkohli) July 18, 2026
सचिन तेंदुलकर भी हुए भावुक
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर भी सर गैरी सोबर्स के निधन पर भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘इस बात को हजम करना बेहद मुश्किल है कि गैरी सोबर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे. मैं हमारे साथ बिताए गए पलों को देख रहा था. मुझे 2003 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड देने से लेकर मेरे शतकों का शतक मारने की उपलब्धि पर उनकी बातें ताज हो गईं. वह हमेशा शानदार थे. मैं बार-बार हमारी कुछ साल पहले लंदन में हुई मुलाकात के बारे में सोच रहा हूं. हम दोनों बैठे थे और क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे. इस बात से मुझे बेहद दुख हो रहा है कि वो हमारी आखिरी मुलाकात बन गई. वे सचमुच ‘बेमिसाल’ थे। उनकी बहुत याद आएगी। सर गैरी, आपकी आत्मा को शांति मिले.’
It’s incredibly tough to process that Sir Garry is gone. I’ve been looking back at the memories we shared over the years, from him handing me the Player of the Tournament trophy at the 2003 World Cup, to his warm words when he felicitated me for the century milestone. He was… pic.twitter.com/7TfWifVg2l
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 18, 2026
कौन थे सर गैरी सोबर्स?
विश्व के महानतम ऑलराउंडर में शुमार सर गैरी सोबर्स का जन्म साल 1936 में बारबाडोस के ब्रिजटाउन में हुआ था. उन्होंने 1954 से 1974 के बीच 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए. इसमें 26 शतक और 30 अर्धशतक शामिल थे. साथ ही गैरी सोबर्स ने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट हासिल किए. इसके अलावा गैरी सोबर्स ने एक वनडे मैच भी खेला, जिसमें एक विकेट हासिल किए.