<
Categories: खेल

1997 की वो रात, जब केन ने डेब्यू कर WWE को हिला डाला, अंडरटेकर को बुरी तरह…

1997 में केन ने WWE डेब्यू किया था और अंडरटेकर पर हमला कर दिया था. जिसने फैंस को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं उस रात क्या हुआ था.

नई दिल्ली. 5 अक्टूबर 1997 की रात WWE के फैंस के लिए बेहद खास थी. इसी दिन केन ने पहली बार रिंग में एंट्री की और जैसे ही वह आए, पूरे एरीना में सनसनी फैल गई. यह पल हुआ था बैड ब्लड इन योर हाउस इवेंट में, जो WWE का पहला हेल इन ए सेल मैच भी था. इस मैच में पहले ही अंडरटेकर और शॉन माइकल्स (Undertaker vs Shawn Michaels) आमने-सामने थे.
दोनों की भिड़ंत पहले से ही फैंस के लिए रोमांचक थी, लेकिन तभी अचानक एरीना की लाइट्स बंद हो गईं. जैसे ही रोशनी वापस आई, रिंग के ऊपर स्टील के केज पर एक रहस्यमय और डरावना आदमी खड़ा था. वह था केन, लाल और काले कपड़ों में मास्क पहने हुए. कहानियों के अनुसार केन अंडरटेकर का भाई थे. कुछ साल पहले उन्हें आग में गंभीर चोटें लगी थीं और लोग सोचते थे कि वह मर गया. लेकिन वह जीवित थे और अब अपने भाई से बदला लेने के लिए वापस आया था.

हार गए थे अंडरटेकर

अपने पहले ही पल में केन ने हेल इन ए सेल का दरवाजा अपने बल से तोड़ दिया, जिससे सभी दर्शक हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने अंडरटेकर पर हमला किया और अपनी खुद की सिग्नेचर मूव टोंबस्टोन पाइल डाइवर का इस्तेमाल किया. इस हमले के कारण अंडरटेकर मैच हार गए और शॉन माइकल्स जीत गए.

केन का डेब्यू चर्चा में आया था

केन का यह डेब्यू फैंस के बीच तुरंत ही चर्चित हो गया. उनके डरावने लुक, धमाकेदार एंट्री और रिंग में असाधारण ताकत ने उन्हें WWE का सबसे खतरनाक और यादगार किरदार बना दिया. आज भी केन का यह डेब्यू WWE के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है. यह रात ना सिर्फ अंडरटेकर के लिए बल्कि पूरे WWE के इतिहास में एक बड़ा मोड़ साबित हुई. फैंस इसे कभी नहीं भूल पाए और केन की दहशत भरी एंट्री आज भी सभी के दिलों में जिंदा है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST