PM Kisan योजना का लाभ लेने वाले किसानों के खाते में अब से सालाना ₹6,000 नहीं, पूरे ₹12,000 रुपये ट्रांसफर होंगे, बशर्ते आप एमपी के निवासी हों, क्योंकि मध्य प्रदेश की राज्य सरकार की किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई है. जानें इसका फायदा कैसे मिलेगा?
₹12,000 हर साल देगी सरकार.....ये एक चीज आपके पास है तो सीधा खाते में आ जाएगा पैसा!
Kisan Kalyan Yojana: देश की जनता की भलाई के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं लाती हैं. कुछ योजनाएं दैनिक खर्च में राहत देती हैं तो कुछ योजनाओं से लाखों का इलाज मुफ्त हो जाता है. किसानों के लिए भी ऐसी ही योजनाएं चलाई जा रही है. जहां एक तरफ पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को ₹6,000 मिल रहे हैं तो वहीं अब मध्य प्रदेश की सरकार ने भी अपने किसानों के लिए अलग से ₹6,000 दे रही है. इस किसान कल्याण योजना के जरिए अब किसान के खाते में पूरे ₹12,000 रुपये भी आ सकते हैं. इसके लिए किसानों को सिर्फ एक शर्त पूरी करनी होती है. जानें विस्तार से-
केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, ताकि खेती किसानी से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों को पूरा किया जा सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के किसानों के लिए भी वहां की राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई है, जिसके तहत पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से 6,000 रुपये मिलते हैं.
जो किसान मध्य प्रदेश के निवासी हैं और पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं. वो मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से आर्थिक मदद पाने के पात्र हैं. इस तरह आपके अकाउंट में सालाना 12,000 रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर होने लगती है.
यदि आप भी छोटे और सीमांत किसान की श्रेणी में आते हैं और आपके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन है तो मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता, जमीन के कागजात, मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, पीएम किसान की आईडी होना अनिवार्य है. ये सभी डोक्यूमेंट तैयार हैं तो सारा पोर्टल (SAARA Portal) से डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं.
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पणजी के अजय पूनिया ने शानदार खेल दिखाया.…
IND Vs WI 2nd ODI Weather Forecast: दूसरे वनडे से अब भारत को गुवाहाटी में…
Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…
Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…