<
Categories: देश

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का डबल फायदा: घटा सफर का समय, तो रोडवेज ने भी घटाया किराया, देखें नई टाइमिंग्स

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रियों को डबल फायदा हो गया है. पहला उनका आने-जाने का समय कम हुआ है. वहीं अब उत्तराखंड रोडवेज ने किराया कम करने का भी ऐलान कर दिया है.

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने से लोगों को डबल फायदा हो गया है. एक तरफ जिस सफर को पूरा करने में लगभग 6 घंटे लगते थे, अब उसे पूरा करने में तीन घंटे से भी कम का समय लगेगा. वहीं अब उत्तराखंड रोडवेज ने किराया कम करने का भी ऐलान कर दिया है. सरकार के इस कदम से यात्रियों की जेब को थोड़ी राहत मिल सकती है. इससे अब यात्रियों का समय बचेगा और साथ ही किराया भी कम हो गया. इसी का फायदा उठाते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने वोल्वो, एसी और साधारण बसों के किराए में कटौती की है. इससे आम लोगों को काफी राहत मिलने वाली है.

3 घंटे से पहले देहरादून से दिल्ली पहुंची वॉल्वो

उत्तराखंड रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने आजतक से की गई बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. उस दिन ट्रायल में एक वोल्वो बस चलाई गई थी. ये वोल्वो बस 6 बजे से पहले ही दिल्ली पहुंच गई थी. पहले दिल्ली से देहरादून की दूरी 260 किलोमीटर थी, जो अब कम होकर 216 किलोमीटर हो गई है.

कितना घटा किराया?

इसे देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने किराया कम करने का भी फैसला लिया है. पहले वोल्वो बस का किराया 945 रुपये था, जो अब 709 रुपये हो गया है. वहीं एसी बस का किराया पहले 704 रुपये था, जो अब कम होकर 557 रुपये हो गया था. वहीं साधारण बसों का किराया पहले 420 रुपये था, जो अब 355 रुपये हो गया है. किराया घटाने के साथ ही सुविधाएं बढ़ाई गई हैं. अब इन बसों को दिल्ली से देहरादून के बीच नॉन-स्टॉप चलाया जा रहा है. वहीं अगर आगे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, तो नई बसें भी शुरू की जाएंगी.

कब से कब तक मिलेंगी बसें?

पहली बस सुबह 10 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए चलेगी. वहीं दूसरी बस शाम 6 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए वापसी होगी. दूसरी बस रात 10 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होगी. वही बस अगले दिन सुबह 6 बजे देहरादून वापस होगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: September 30, 2026 13:07:31 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 30, 2026 12:52:19 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:37:24 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:22:17 IST

KBC 18: 25 लाख के सवाल पर अटके अजय पूनिया, रिस्क लेने के बजाय छोड़ा गेम; घर ले गए 12.5 लाख

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पणजी के अजय पूनिया ने शानदार खेल दिखाया.…

Last Updated: September 30, 2026 12:20:58 IST