<

7वीं क्लास के स्टूडेंट पर बेरहमी से टूट पड़ा खूंखार स्पोर्ट्स टीचर, CCTV फुटेज देखकर परिजनों का फूटा गुस्सा- कड़े एक्शन की मांग!

यूपी के अलीगढ़ से 'गुरु' का खौफनाक चेहरा आया सामने आया है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक स्पोर्ट्स टीचर को 7वीं क्लास के छात्र थप्पड बरसाते और कहर ढ़ाते देखा जा रहा है जिसने इंटरनेट पर एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आधुनिक दौर में कुछ तथाकथित शिक्षक अपनी सारी मर्यादाएं भूल चुके हैं. अलीगढ़ के केतन कॉन्वेंट स्कूल से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. वायरल वीडियो में स्कूल का एक स्पोर्ट्स टीचर संदीप चौधरी एक छात्र को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है. वह मासूम बच्चे के सिर पर लगातार थप्पड़ बरसा रहा है, और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र बुरी तरह सहमा हुआ और दर्द से बेहाल है. इस अमानवीय हरकत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और अभिभावकों में भारी गुस्सा है, और लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक शिक्षक अपनी सारी हदें पार कर रहा है. आरोपी स्पोर्ट्स टीचर संदीप चौधरी छात्र को लगातार पीट रहा है और उसके सिर पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मार रहा है. वीडियो में छात्र काफी डरा हुआ और बेबस नजर आ रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना  28 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:36 बजे की है, जहां किसी बात को लेकर एक स्पोर्ट टीचर संदीप चौधरी ने कक्षा-7 के छात्र की पिटाई कर दी.यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसे किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. 30 जुलाई को दोपहर बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा. 

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और आम जनता में जबरदस्त आक्रोश है. लोगों का कहना है कि अगर स्कूल जैसे पवित्र मंदिरों में ही बच्चे सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो वे कहां जाएंगे? शिक्षकों को बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए, न कि उन पर इस तरह जुल्म ढाना चाहिए. फिलहाल, लोग इस मामले में कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके. अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह घटना किस तारीख की है और इसके पीछे की असल वजह क्या थी. 

स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद से प्रशासन और पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें:- ‘पापा, हम स्कूल नहीं जाएंगे’… शराफत के नकाब में छिपा बैठा था ‘दरिंदा’ शिक्षक, मासूम छात्राओं को बनाता था शिकार; भड़का पूरा गांव!

Kajal Jain

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST