<

‘पापा, हम स्कूल नहीं जाएंगे’… शराफत के नकाब में छिपा बैठा था ‘दरिंदा’ शिक्षक, मासूम छात्राओं को बनाता था शिकार; भड़का पूरा गांव!

बिहार के कटिहार में शिक्षक की दरिंदगी का पर्दाफाश हुआ है जो स्कूल की छात्राओं को शिकार बनाता और विरोध करने पर गाली-गलौच और धमकियां देता था. पता चलने पर गांव वालों ने स्कूल में बवाल काटा जिसके कारण पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया.

बिहार के कटिहार जिले में मासूम छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है जिसमें ग्रामीणों और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. यह घटना अमदाबाद प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, गोविंदपुर की है, जहां छात्राओं ने शिक्षक सैयद तारीक अनवर पर ‘बैड टच’ और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाए हैं. यह वारदात बुधवार सुबह की है. जब अभिभावक बच्चियों को स्कूल भेज रहे थे, तब उन्होंने स्कूल जाने से मना कर दिया और रोते हुए शिक्षक पर गलत नीयत से छूने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया. आक्रोशित ग्रामीणों व अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद, बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रणबीर कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. जानिए पूरा मामला-

विरोध करने पर मिलती थी धमकी

दैनिक जागरण की रिपोर्ट में ग्रामीणों ने बताया कि कैसे जब वो अपनी बेटियों को सुबह स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रहे थे तो बच्चियों ने स्कूल जाने से मना कर दिया. जब उनसे इसके पीछे का कारण पूछा गया तो बच्चियों ने शिक्षक पर बदसुलूकी के आरोप लगाए. छात्राओं का आरोप है कि उनके शिक्षक उनके शरीर को गलत जगह से छूते हैं. उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी गई.

ग्रामीणों ने अधिकारियों से की शिकायत

जैसे ही बच्चियों ने अपने घर वालों को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया तो गांव वालों का गुस्सा उबल पड़ा और सभी ने स्कूल में शिक्षक को हटाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. स्कूल में तनावपूर्ण हालातों को देख स्कूल प्रबंधन ने आला अधिकारियों को खबर दी और स्थिति को नियंत्रण में लिया. ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुहार लगाई कि यदि बच्चियां स्कूल में भी सुरक्षित नहीं रहेंगी और ऐसा माहौल रहेगा तो वो बच्चियों को स्कूल पढ़ने कैसे भेजेंगे.

हिरासत में शिक्षक, आरोपों को नकारा

ग्रामीणों की मांग के बाद, पुलिस प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. ग्रामीणों को शिक्षक पर सख्स जांच और नियमानुसार कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया गया है. स्कूल के प्रिंसिपल ने भी कहा है कि यदि छात्राओं के लगाए आरोप सही पाए जाते हैं तो शिक्षा विभाग और कानून के नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि आरोपी शिक्षक ने सैयद तारीक अनवर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

ये भी पढ़ें:- हाथ-पैर बांधे, मुंह पर टेप और कपड़ा, जिंदा डुबोने के लिए लाश से बांधा सीमेंट का खंभा; कुएं से जेसीबी क्रेन के जरिए निकाला 78 साल का बुजुर्ग का शव!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST