Homeguard Recruitment 2026: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो गई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2640 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन पहली पाली में 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक किया गया.
671 ने नहीं दिया एग्जाम
दरअसल, आज से अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो गई. यह परीक्षा जिले के आठ अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है और पूरे जिले में 15400 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थीयो को परीक्षा देनी थी लेकिन प्रथम पाली में 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और सिर्फ 1969 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी.
Amethi, Uttar Pradesh: The written examination for Home Guard recruitment begins today and will continue over three days, from April 25 to April 27 pic.twitter.com/m3iE8oRL3H
— IANS (@ians_india) April 25, 2026
ड्रोन से हुई निगरानी
कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया हैं. इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

शहर की दुकानें बंद
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है, जो परीक्षा केंद्र हाईवे पर स्थित है वहां यातायात को सकुशल संपन्न करने के लिए बड़ी संख्या.में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. पहले दिन की दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से 5 तक होगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.