Live TV
Search
Live

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

🕒 Published: Apr 29, 2026 | 07:43 AM IST
🕒 Updated: Apr 29, 2026 | 08:35 PM IST

West Bengal Assembly Election Voting Highligts: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान बुधवार (29 अप्रैल) सुबह 7 बजे से जारी है. बुधवार को 294 सदस्यों वाली विधानसभा में से  बाकी बची 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, इससे पहले 23 अप्रैल को 154 सीटों पर वोटिंग  हुई थी.जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है, उनमें भवानीपुर भी शामिल है. यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से है. सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं और वह यहां से वर्तमान में BJP के विधायक हैं. उन्होंने 2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को मात दी थी.  दूसरे चरण का मतदान अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा है, जिसके लिए केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात हैं. इसके अलावा बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस भी तैनात है.  इस बीच पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में बुधवार सुबह 9 बजे तक लगभग 18.39% मतदान दर्ज किया गया. 

29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कुल 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है, जिसमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और कोलकाता के क्षेत्र शामिल हैं. यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है. 

इन 142 सीटों पर कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं. आयोग की पहल के तहत इस बार ईवीएम और और बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें, उनका क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह बड़े अक्षरों में दिए गए हैं, जिससे मतदाताओं को आसानी हो. 

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार (29 अप्रैल) मतदान जारी है. इस चुनाव में सबकी निगाहें भवानीपुर सीट पर हैं, जहां से ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं.

Live Updates

  • 14:55 (IST) 29 Apr 2026

    West Bengal Election Voting Live Updates: भाजपा उम्मीदवार अनुपम बिस्वास ने डाला वोट

    कल्याणी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनुपम बिस्वास ने कल्याणी कॉलेज में बने पोलिंग बूथ संख्या 215 पर मतदान किया.  

  • 13:36 (IST) 29 Apr 2026

    West Bengal Election Voting Live Updates: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

    BJP नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मैंने सुना है कि 85% वोटिंग पूरी हो चुकी है. बहुत कम लोग बचे हैं. यह प्रक्रिया बहुत शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. मुझे लगता है कि पहले चरण की तुलना में इस बार ज़्यादा वोटिंग होगी. सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. BJP सरकार बना रही है. बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है. 

  • 12:53 (IST) 29 Apr 2026

    West Bengal Election Voting Live Updates: पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने परिवार के साथ किया मतदान

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरा चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बेहाला पुरबा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन नंबर 153 बरिशा शशिभूषण जनकल्याण विद्यापीठ में अपने परिवार के साथ वोट डाला. उन्होंने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है. पिछले चरण में अच्छी वोटिंग हुई थी और आज भी वोट डालें. 

  • 11:57 (IST) 29 Apr 2026

    West Bengal Election Voting Live Updates: BJP उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला, सुरक्षाकर्मी की बंदूक भी छीनी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है बसंती विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार विकास सरदार की गाड़ी पर बूथ नंबर 76 पर कथित तौर पर हमला हुआ है. विकास सरदार ने कहा कि हर जगह गुंडागर्दी हो रही है. वोट लूटे जा रहे थे. मेरे जाने के बाद  TMC के 250 गुंडों ने मुझ पर हमला किया. उन्होंने मेरे सुरक्षाकर्मी की बंदूक भी छीन ली. 

  • 11:34 (IST) 29 Apr 2026

    West Bengal Election Voting Live Updates: सांसद शांतनु ठाकुर ने किया मतदान

    केंद्रीय राज्य मंत्री और बनगांव लोकसभा सांसद शांतनु ठाकुर ने उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में बूथ नंबर 43 पर अपना वोट डाला.

More News