<

हाथ-पैर बांधे, मुंह पर टेप और कपड़ा, जिंदा डुबोने के लिए लाश से बांधा सीमेंट का खंभा; कुएं से जेसीबी क्रेन के जरिए निकाला 78 साल का बुजुर्ग का शव!

बुजुर्ग धार्मिक यात्रा पर गए थे. जब वो वापस नहीं लौटे को परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों से खबर मिलने पर पुलिस ने उनके शव को कुएं से बाहर निकाला तो हाथ-पैर तारबंदी वाले सीमेंट के पोल से बंधे थे ताकि शव पानी में ऊपर न आ सके, और मुंह पर कपड़ा और टेप था.

भीलवाड़ा जिले के बागौर क्षेत्र में 7 दिन से लापता 78 वर्षीय शोभाराम जैन का शव कटारिया खेड़ा के पास एक कुएं से बरामद हुआ है. शव के हाथ-पैर बंधे थे, मुंह पर टेप लगी थी और पैर सीमेंट के पोल से बांधे गए थे. पहली नजर में मामला लूट और हत्या से जुड़ा नजर आ रहा है जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबरों की मानें तो मृतक शोभाराम जैन एक साहूकार थे. रुपये के उधार लेन-देन का काम करते थे और 18 जुलाई से लापता थे. परिजनों ने शोभाराम जैन की गुमशुदगी की शिकायत भी कराई थी.  जैसे ही गांव वालों ने उनका शव कुएं में देखा तो पुलिस को फोन करके तत्काल जानकारी दी. पुलिस अब उनके साथ सिरियारी गए व्यक्ति और घटना से जुड़े अन्य सुरागों की जांच कर रही है. 

संदिग्ध हालातों में कुएं से मिला शव

पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, साहूकार शोभाराम जैन का शव मदनपुरा गांव के पास सड़क किनारे एक कुएं से बरामद हुआ है. शव की हालत और परिस्थितियों को देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मामला हत्या और चोरी से जुड़ा है. इस घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें पुलिस ने जेसीबी क्रेन से बुजुर्ग का शव कुएं से बाहर निकाला. शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे. कोई शव को कुएं से बाहर न निकाल सके इसके लिए हत्यारों ने मृतक के पैर से सीमेंड का खंभा बांध दिया था. मृतक के मुंह पर टेप लगी मिली है जिससे कोई उनकी चीख-पुकार भी नहीं सुन पाया. मुंह भी कपड़े से ढ़का हुआ पाया गया है. इस घटना ने आसपास के इलाके में कोहराम मचा दिया है तो वहीं परिजनों में आक्रोश का माहौल है.

बेटे ने लिखवाई थी गुमशुदगी की शिकायत

शव की हालत और बैकग्राउंड देख पुलिस ने मामले को पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया है. पुलिस के सूत्रों की मानें तो शोभाराम बावलास गांव के रहने वाले थे. वो अपने कुछ साथियों के साथ 19 जुलाई को जैन तीर्थ सीरीयारी गए थे. घर वालों ने बताया कि उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में दर्शन भी किए थे लेकिन उसके बाद शोभाराम से कोई संपर्क नहीं हुआ. जब वो घर नहीं लौटे तो काफई तलाश की गई. लोगों से पूछताछ की और तमाम कोशिशों के बाद, जब बुजुर्ग का पता नहीं चला तो मुंबई में रहने वाले उनके बेटे भैरुलाल ने 20 जुलाई को बागोर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी. उन्होंने यह बताया कि गांव में पिता जी के साथ चाचा रहते हैं. 

ये भी पढ़ें:- बुजुर्ग मां पर भी नहीं आया रहम, ईंट-पत्थर से सौतेले बेटे ने किए ताबड़तोड़ बार, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

2027 में भी चलेगी आपकी पुरानी चेकबुक, RBI ने साफ की तस्वीर, पुराने CTS चेक बंद करने का कोई आदेश नहीं

RBI ने 1 जनवरी 2027 से पुरानी CTS चेकबुक बंद होने की खबर को फर्जी…

Last Updated: November 9, 2026 10:35:21 IST

Gold Price 9 November 2026: दिवाली के बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…

Last Updated: November 9, 2026 10:08:19 IST

MP Fire Incident: भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप! सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…

Last Updated: November 9, 2026 09:52:15 IST

एक महिला, 4.8 अरब डॉलर की चिप डील और चीन का जासूसी एंगल, कौन हैं Alice Huang?

Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…

Last Updated: November 9, 2026 10:01:21 IST

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST