बिहार के कटिहार-पूर्णिया सीमा क्षेत्र के कोढ़ा थाना इलाके में संपत्ति विवाद के चलते एक सौतेले बेटे और उसकी पत्नी ने मिलकर अपनी मां अनीता देवी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला ने पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. आरोपी पूरी जमीन और संपत्ति अपने नाम लिखवाना चाहता था, जबकि मृतका सभी बच्चों में बराबर हिस्सा चाहती थी. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
संपत्ति अपने नाम लिखवाना चाहता था बेटा
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतका मुन्नी देवी के पहले पति से एक बेटा-बेटी हैं जबकि दूसरी शादी से 2 बेटे थे जिसमें से बड़ा बेटा सारी संपत्ति और जमीन-जायदाद अपने नाम लिखवाना चाहता था. मुन्नी देवी का मानना था कि सारी संपत्ति सभी बच्चों में बराबर हिस्सों में बांटी जाएगी क्योंकि सभी बच्चों का बराबर का अधिकार है. बस इसी बात को लेकर बड़े बेटे और मां के बीच कहासुनी हो गई. रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने ईंट-पत्थर उठाए और अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे मुन्नी देवी के सिर में गहरी चोटें आईं और गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराना पड़ा.
इलाज के दौरान तोड़ा दम, बेटा फरार
इस पूरी वारदात को अंजाम कर देकर कलयुगी बेटा घटनास्थल से फरार हो गया जबकि चोटें से लहूलुहान मां जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं. घर के अन्य लोगों ने घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया. सिर में गंभीर चोट और अधिक खून बहने के कारण डॉक्टर भी उकी जान नहीं बचा सके. बुजुर्ग मां की मौत के बाद घर में मातम पसर गया. मृतका मुन्नी देवी के दूसरे पति अदय दास ने खूनी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें:- जूते-चप्पल और डंडे बरसाता रहा बुजुर्ग, महिलाओं का तमाशा बनते देख रही थी भीड़… VIDEO पर फूटा लोगों का गुस्सा!