भीलवाड़ा जिले के बागौर क्षेत्र में 7 दिन से लापता 78 वर्षीय शोभाराम जैन का शव कटारिया खेड़ा के पास एक कुएं से बरामद हुआ है. शव के हाथ-पैर बंधे थे, मुंह पर टेप लगी थी और पैर सीमेंट के पोल से बांधे गए थे. पहली नजर में मामला लूट और हत्या से जुड़ा नजर आ रहा है जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खबरों की मानें तो मृतक शोभाराम जैन एक साहूकार थे. रुपये के उधार लेन-देन का काम करते थे और 18 जुलाई से लापता थे. परिजनों ने शोभाराम जैन की गुमशुदगी की शिकायत भी कराई थी. जैसे ही गांव वालों ने उनका शव कुएं में देखा तो पुलिस को फोन करके तत्काल जानकारी दी. पुलिस अब उनके साथ सिरियारी गए व्यक्ति और घटना से जुड़े अन्य सुरागों की जांच कर रही है.
संदिग्ध हालातों में कुएं से मिला शव
पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, साहूकार शोभाराम जैन का शव मदनपुरा गांव के पास सड़क किनारे एक कुएं से बरामद हुआ है. शव की हालत और परिस्थितियों को देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मामला हत्या और चोरी से जुड़ा है. इस घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें पुलिस ने जेसीबी क्रेन से बुजुर्ग का शव कुएं से बाहर निकाला. शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे. कोई शव को कुएं से बाहर न निकाल सके इसके लिए हत्यारों ने मृतक के पैर से सीमेंड का खंभा बांध दिया था. मृतक के मुंह पर टेप लगी मिली है जिससे कोई उनकी चीख-पुकार भी नहीं सुन पाया. मुंह भी कपड़े से ढ़का हुआ पाया गया है. इस घटना ने आसपास के इलाके में कोहराम मचा दिया है तो वहीं परिजनों में आक्रोश का माहौल है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह घटना भीलवाड़ा जिले की बतायी जा रही एक
सख्स के हाथ बांधकर और एक बजन दार
बल्ला बांधकर कुए मे फेंक दिया ताकि उसकी बॉडी उपर न आए।
इसकी न्यायिक जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए
आप भी अपनी राय जरूर… pic.twitter.com/Qgg3puOYft
— ABKASH YADAV (@abkashyadav) July 28, 2026
बेटे ने लिखवाई थी गुमशुदगी की शिकायत
शव की हालत और बैकग्राउंड देख पुलिस ने मामले को पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया है. पुलिस के सूत्रों की मानें तो शोभाराम बावलास गांव के रहने वाले थे. वो अपने कुछ साथियों के साथ 19 जुलाई को जैन तीर्थ सीरीयारी गए थे. घर वालों ने बताया कि उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में दर्शन भी किए थे लेकिन उसके बाद शोभाराम से कोई संपर्क नहीं हुआ. जब वो घर नहीं लौटे तो काफई तलाश की गई. लोगों से पूछताछ की और तमाम कोशिशों के बाद, जब बुजुर्ग का पता नहीं चला तो मुंबई में रहने वाले उनके बेटे भैरुलाल ने 20 जुलाई को बागोर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी. उन्होंने यह बताया कि गांव में पिता जी के साथ चाचा रहते हैं.
ये भी पढ़ें:- बुजुर्ग मां पर भी नहीं आया रहम, ईंट-पत्थर से सौतेले बेटे ने किए ताबड़तोड़ बार, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम!