Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें JDU से निष्कासित कर दिया गया. वहीं अब उन्हे सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दे दिया गया है.

Written By:
Published: October 26, 2026 17:52:19 IST
Last Updated: October 26, 2026 17:52:19 IST

Mobile Ads 1x1

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को लेकर हलचल तेज हो गई है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) से दोनों को बाहर किए जाने की खबरों के बीच अब नीलम देवी के सरकारी आवास को लेकर भी बड़ा आदेश सामने आया है. भवन निर्माण विभाग ने सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी कर उन्हें पटना के मॉल रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया है. खास बात यह है कि राजनीतिक कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद बंगला खाली करने का नोटिस जारी होने से यह मामला चर्चा में आ गया है.

क्यों मिला था बंगला?

नीलम देवी को मॉल रोड स्थित सरकारी आवास संख्या-1 आवंटित किया गया था. उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य के रूप में उप मंत्री का दर्जा मिला हुआ था. इसी हैसियत से उन्हें यह सरकारी आवास दिया गया था. अब समिति में उनकी सदस्यता समाप्त होने के बाद बंगले पर उनका अधिकार भी खत्म हो गया है.

बंगले पर आया नोटिस

विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी कर नीलम देवी का समिति के सदस्य के रूप में मनोनयन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया. इसके बाद भवन निर्माण विभाग ने उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पद समाप्त होने के बाद सरकारी आवास अपने पास रखने के लिए अधिकतम एक महीने का समय दिया जा सकता है. इसी नियम के तहत नीलम देवी को 25 नवंबर 2026 तक बंगला खाली करने को कहा गया है.

पार्टी से क्यों निकाला गया?

बता दें कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए JDU से निष्कासित किया गया है. बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया और विरोधी दल (जन सुराज पार्टी) के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया. इसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर निकाल दिया.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

MORE NEWS