Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात एक विवाद ने खूनी मोड़ ले गया. इस विवाद ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. रात तक जिस घर में सामान्य माहौल था, वहां कुछ ही देर बाद चीख-पुकार मच गई. आरोप है कि मामूली कहासुनी के दौरान एक चाचा ने अपने 35 वर्षीय भतीजे हिमांशु भारद्वाज उर्फ जीत शर्मा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. भाई को बचाने के लिए आगे आए छोटे भाई को भी आरोपी ने निशाना बना लिया.
बताया जा रहा है कि हिमांशु का अपने चाचा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चाचा ने चाकू निकाल लिया. उसने हिमांशु पर लगातार कई वार कर दिए. अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोग घबरा गए. हिमांशु को बचाने के लिए उसका छोटा भाई बीच में आया, तो उस पर भी हमला कर दिया गया.
5 साल की बेटी का पिता था हिमांशु
गंभीर हालत में हिमांशु को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया. परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उसकी जान बच जाएगी लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया. हिमांशु की लगभग पांच साल की बेटी भी है. परिवार में उसके दो भाई और एक बहन हैं.
North East Delhi / Karawal Nagar 35-Year-Old Stabbed to Death by 50 years old Uncle Himanshu Bhardwaj, was stabbed to death following a dispute with his around 50-year-old uncle, Harish Pandat According to police, the two had spoken over the phone before allegedly confronting each other, after which Harish allegedly attacked Himanshu with a knife multiple times. Himanshu succumbed to his injuries. The accused is reportedly a resident of New Sabhapur Gujran. Himanshu worked in the transport business and is survived by a young daughter. Police are probing the motive behind the killing. @DelhiPolice @CPDelhi @DCPNEastDelhi
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) October 8, 2026
करावल नगर थाने में शिकायत दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही करावल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद को वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आरोपी की भूमिका और हमले के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है.