<
Categories: बिहार

Patna में राजनीतिक दलों संग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मीटिंग, ये दल हुए शामिल

Bihar Chunav 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और इस दौरे का मकसद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करना है. इसके बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से कर दिया जाएगा.

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा में अब कुछ ही दिन बचे है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम चुनाव तैयारियों की अंतिम समीक्षा के लिए पटना पहुंच गई है. चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस.एस. संधू भी शुक्रवार देर रात पहुंच गए है. चुनाव आयुक्त और उनकी टीम दो दिनों के लिए बिहार में रहेंगे. ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम ने पटना के एक प्रमुख होटल में राजनीतिक दल के साथ बैठक की. चुनाव आयोग ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की.

ये दल हुए शामिल

बैठक में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी सहित राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधि शामिल थे. इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन), जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी शामिल है. बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान उन्होंने मतदाता सूची के प्रारूप समेत विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया. बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे. जिनमें प्रत्येक दल से अधिकतम तीन नेता शामिल हुए है.

कब होगा चुनाव?

इस बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जिनमें संभागीय आयुक्त सभी जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी और एसपी शामिल हैं. आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार वह मुख्य सचिव, सचिव, डीजीपी और कई वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक करेंगे. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और राज्य में चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर में कई चरणों में हो सकते हैं.

‘ट्रॉफी चोर’, मोहसिन नकवी को गोल्ड मेडल देगा PAK! वजह जान आपकी हंसी नहीं रुकेगी

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:46:23 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST

SDM UPPSC Story: ना बड़े शहर, ना महंगी कोचिंग, गांव में रहकर ज्योति बनीं SDM, टॉप 20 में बनाई जगह

SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…

Last Updated: April 6, 2026 12:27:04 IST

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST