Live TV
Search
Home > क्राइम > Bihar Crime: सीवान सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़! गिरफ्तार युवक ने कहा, ‘अपनी मर्जी से मिलने आई थी युवती, नहीं हुआ बलात्कार’

Bihar Crime: सीवान सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़! गिरफ्तार युवक ने कहा, ‘अपनी मर्जी से मिलने आई थी युवती, नहीं हुआ बलात्कार’

Siwan Rape Case: सीवान में युवती के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच के बीच नया मोड़ सामने आया है. गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि युवती अपनी मर्जी से उससे मिलने आई थी और कोई दुष्कर्म नहीं किया गया है.

Written By:
Last Updated: August 9, 2026 20:52:17 IST

Mobile Ads 1x1

सीवान में युवती के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच के बीच नया मोड़ सामने आया है. मामले में गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि युवती अपनी मर्जी से उससे मिलने रेस्टोरेंट आई थी और कोई दुष्कर्म नहीं किया गया है. 

वहीं कल युवती के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसे वीएम उच्च विद्यालय के समीप से स्कॉर्पियो से अगवा किया गया और बांसोपाली गांव ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसे वीएम उच्च विद्यालय के समीप से स्कॉर्पियो से अगवा किया गया और बांसोपाली गांव ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जिसके बाद एसपी पूरन कुमार झा भी सदर अस्पताल पहुंचे थे और युवती का हाल जाना था. वहीं इस मामले में आज नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल मुंबई में रहता है.

पुलिस गाड़ी में हिरासत में बैठे आरोपी युवक ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि वह युवती को पहले से जानता है और दोनों के बीच बातचीत होती थी. जब वह सीवान आया था, तब युवती ने उसे नगर थाना क्षेत्र के शेखर सिनेमा के पास एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था. युवती अपनी बहन के साथ खुद अपनी मर्जी से उससे मिलने आई थी. मुलाकात के दौरान ही युवती को अचानक ब्लीडिंग होने लगी। स्थिति को देखते हुए उसने युवती को पैड दिया, ताकि ब्लीडिंग को संभाला जा सके.

नहीं हुआ कोई दुष्कर्म 

इसके बाद आरोपी ने पुलिस के सामने दावा किया कि युवती के साथ किसी तरह का दुष्कर्म नहीं हुआ है. बता दें कि सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुफ्फसिल और नगर थाना की टीम आरोपी युवक के निशानदेही पर नगर थाना के शेखर सिनेमा के पास उस रेस्तरां में पहुंची थी. जिस रेस्तरां में युवक ने युवती के साथ मिलने का दावा किया था. आरोपी के बयान के बाद पुलिस उसे लेकर महिला थाना पहुंची, जहां मामले में आगे की पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ बच रही है.

MORE NEWS