Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के मासूम समेत 4 की मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के मासूम समेत 4 की मौत

Bihar Accident: बिहार के सारण जिले में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Written By:
Published: October 28, 2026 12:40:43 IST
Last Updated: October 28, 2026 12:40:43 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Accident: बिहार के सारण जिले में देर रात एक सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली. गरखा थाना क्षेत्र में ट्रक और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनका सदर अस्पताल में इलाज जारी है.

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार, 27 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे पहाड़पुर गांव के चौक के पास हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की.

ऑटो में सवार चार की मौत

हादसे के वक्त ऑटो रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे। इनमें दो पुरुषों की मौत मौके पर हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इस तरह दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई. बाकी दो घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुमित शेखर ने बुधवार को दुर्घटना की जानकारी दी. गरखा थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के अनुसार, मृतकों में ऑटो चालक, उसका एक साथी और महिला-बच्चे की जोड़ी शामिल है. पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है, लेकिन तत्काल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए.

ट्रक चालक फरार

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. उसकी तलाश और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार था. दुर्घटना में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए थे. एक ही हादसे में चार लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें: Bihar MLC Election Result: अनंत सिंह को झटका, RJD के संजीव कुमार ने BJP के 30 साल के दबदबे को किया खत्म; दिग्गज नेता को चटाई धूल

MORE NEWS