Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar: जहानाबाद में जयमाला से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, शराब के नशे में दूल्हे ने की थी गलत हरकत

Bihar: जहानाबाद में जयमाला से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, शराब के नशे में दूल्हे ने की थी गलत हरकत

Bihar Latest News: बिहार के जहानाबाद में दुल्हन ने जयमाला के समय शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने लड़के रंजन कुमार को बंधक बना लिया और यह कहा कि शादी का खर्च जो दिया गया है, उसे तुरंत वापस करो तभी यहां से जाने देंगे.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 21:10:25 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में बारात आने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दरअसल, पटना से बारात जहानाबाद जिले के अकारी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव में पहुंची थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन जयमाला के वक्त दुल्हन को जैसे ही यह पता चला कि दूल्हा रंजन कुमार नशे की हालत में गलत हरकत कर रहा है, वैसी ही उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने लड़के रंजन कुमार को बंधक बना लिया और यह कहा कि शादी का खर्च जो दिया गया है, उसे तुरंत वापस करो तभी यहां से जाने देंगे. बात बढ़ता देख पटना से आई बारात वापस लौट गई.

पुलिस ने लड़के को लड़की पक्ष वालों से आजाद कराया

दूसरी तरफ पोखरी थाने की पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई, उसके बाद लड़के को लड़की पक्ष वालों से आजाद कराया गया. ऐसे में कहा जाने लगा है ति बिहार की बेटी अब जागरूक हो चुकी है, अपने अधिकार और हक के लिए लड़ाई लड़ना शुरू कर दिया है.

आखिर नशेड़ी लड़के से शादी कर लड़की कितना खुश रहती यह तो बाद में पता चलता, लेकिन फिलहाल शादी से इनकार करने की बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दूल्हे की करतूत के वजह से उदासी में तब्दील हुआ माहौल

लड़की के दादा ने बताया कि लड़के ने गलत हरकत की, दुल्हन ने शादी से साफ इनकार किया है. हालांकि, हम लोगों ने शादी करने को कहा, लेकिन बारात वाले लोग सभी लौट गए. दुल्हन के घर जिस तरीके से सजावट की गई थी, कहीं न कहीं यह सजावट दूल्हे की करतूत के वजह से उदासी में तब्दील हो गया.

बता दें कि हाल फिलहाल में इस तरह के कई मामले सामने हैं, जिसमें शादी से ठीक पहले कभी दहेज को लेकर तो कभी किसी और बात को लेकर विवाद हुआ, जिसकी वजह से लड़की ने शादी से साफ इनकार कर दिया.

(जहानाबाद से दिनेश कुमार की रिपोर्ट)

MORE NEWS