Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > बिहार के इस जिले में कथित गौ-तस्कर को लोगों ने दबोचा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर भी किया हमला

बिहार के इस जिले में कथित गौ-तस्कर को लोगों ने दबोचा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर भी किया हमला

Sitamarhi Cow Smuggling Incident: सीतामढ़ी में गौ मांस मिलने का दावा किया गया है जिसके कारण कथित गौ तस्कर को लोगों ने पकड़ लिया और साथ ही छुड़ाने आई पुलिस पर भी हमला कर दिया.

Written By:
Published: November 22, 2025 14:26:00 IST
Last Updated: 2025-11-22 14:46:23

Mobile Ads 1x1
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल कथित गौ तस्कर को लोगों ने पकड़कर पीटने की कोशिश की. इस पूरी घटना के बाद खासा बवाल मच चुका है, भीड़ का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने पुलिस तक को नहीं छोड़ा. अब आइए विस्तार से जानें कि पूरी बात क्या है. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कथित गौ मांस तस्कर को लोगों ने पड़कर पीटने की कोशिश की. इसका पता चलते ही पुलिस के द्वारा उन लोगों को छुड़ाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद लोग और आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ धक्का मुक्की होने लगी. इसके बाद मामला बढ़ता देख पुलिस के द्वारा कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई.

इस इलाके की है वारदात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी वारदात परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर की है जहां कथित तौर पर गौ मांस फोर व्हीलर से ले जाया जा रहा था, जिसकी भनक स्थनीय लोगों को मिली और फिर लोगों ने कथित गौ तस्कर की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया. वहीं इस हंगामा को शांत करने और संदिग्ध गौ तस्करों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भी लोगों ने हमला कर दिया.

क्या बताया SP अमित रंजन ने?

पूछताछ में सीतामढ़ी SP अमित रंजन ने बताया की मॉब लिंचिंग की घटना को रोकने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की गई. फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में घायल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है. बता दें कि यह गौ मांस है या नहीं इसका पता तो जांच के बाद ही चलेगा. 

MORE NEWS