<
Categories: बिहार

Viral Video: गर्भवती महिला के साथ हुआ बलात्कार! पीड़िता ने पंचायत से लगाई न्याय की गुहार, थूक चाटने को किया गया मजबूर

बिहार के बेगुसराय से वायरल हुए एक वीडियो में बलात्कार पीड़िता को ग्राम पंचायत द्वारा अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया जा रहा है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है.

Begusarai, Bihar: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को अपना थूक चाटते हुए देखा जा सकता है, जबकि भीड़ असंवेदनशीलता से इस अमानवीय व्यवहार को देखती रहती है.

यह वीडियो बिहार के बेगुसराय का है, जहां बलात्कार पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि उसने न्याय के लिए ग्राम पंचायत से संपर्क किया. हालांकि, न्याय दिलाने के बजाय, ग्राम पंचायत ने उसे ही दोषी ठहराया, उसे अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए बाध्य किया. घटना के बाद, पुलिस ने आरोपी और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

वायरल वीडियो देख सिहर उठे लोग

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, तीन बच्चों की 30 वर्षीय मां के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया. इस दौरान उसका पति मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया हुआ था. पति के लौटने के बाद, उसने पुलिस से संपर्क किया और एफआईआर दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ने उसका साथ देने के बजाय उसे ही दोषी ठहराया, उसे अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए बाध्य किया. अपनी शिकायत में उसने बताया कि 2 और 4 जून को पड़ोसी उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया. हालांकि, दूसरी घटना के दौरान उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत परिषद बुलाई गई, जहां सदस्यों ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. 

दर्ज हुई FIR 

पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. अब तक पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी और जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. पुलिस ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच की जा रही है और आश्वासन दिया है कि यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST