Begusarai, Bihar: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को अपना थूक चाटते हुए देखा जा सकता है, जबकि भीड़ असंवेदनशीलता से इस अमानवीय व्यवहार को देखती रहती है.
यह वीडियो बिहार के बेगुसराय का है, जहां बलात्कार पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि उसने न्याय के लिए ग्राम पंचायत से संपर्क किया. हालांकि, न्याय दिलाने के बजाय, ग्राम पंचायत ने उसे ही दोषी ठहराया, उसे अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए बाध्य किया. घटना के बाद, पुलिस ने आरोपी और मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
वायरल वीडियो देख सिहर उठे लोग
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, तीन बच्चों की 30 वर्षीय मां के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया. इस दौरान उसका पति मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया हुआ था. पति के लौटने के बाद, उसने पुलिस से संपर्क किया और एफआईआर दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ने उसका साथ देने के बजाय उसे ही दोषी ठहराया, उसे अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए बाध्य किया. अपनी शिकायत में उसने बताया कि 2 और 4 जून को पड़ोसी उसके घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया. हालांकि, दूसरी घटना के दौरान उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत परिषद बुलाई गई, जहां सदस्यों ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया.
Rape survivor made to lick spit and do sit-ups by Village Panchayat.
📍 Begusarai, Bihar
A woman who says she was raped twice by her neighbour Nitish Kumar in June, was forced by a village panchayat to do sit-ups and lick spit off the ground after villagers saw the accused… pic.twitter.com/yEyvg6UM0C
— زماں (@Delhiite_) August 4, 2026
दर्ज हुई FIR
पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. अब तक पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी और जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. पुलिस ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच की जा रही है और आश्वासन दिया है कि यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.