<

Mahewa Panchayat Scam: बलरामपुर के महेवा पंचायत में घोटाला, 27 लाख की हेराफेरी, कांग्रेस नेता पर आरोप

Mahewa Panchayat Scam: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महेवा पंचायत में घोटाले का मामला सामने आया है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रामदेव जगते पर पंचायत की करीब 27 लाख रुपए की राशि के गबन का आरोप लगा है.

Mahewa Panchayat Scam: जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत महेवा में पंचायत निधि के कथित गबन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रामदेव जगते पर पंचायत की करीब 27 लाख रुपए की राशि के गबन का आरोप लगा है. आरोप है कि पंचायत में विकास कार्य कराए बिना फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशि निकालकर निजी खाते में ट्रांसफर कराई गई.

जानकारी के अनुसार, जिस दौरान यह वित्तीय लेन-देन हुआ, उस समय ग्राम पंचायत महेवा की सरपंच रामदेव जगते की पत्नी थीं. आरोप है कि सरपंच पद का प्रभाव और अधिकार का इस्तेमाल कर पंचायत निधि में अनियमितता की गई. मामले में पंचायत के अभिलेखों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच के दौरान कई गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं.बताया जा रहा है कि पूरे मामले का खुलासा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों से हुआ. दस्तावेजों में कई ऐसे भुगतान और राशि हस्तांतरण का उल्लेख मिला, जिनके बदले जमीन पर कार्य होने के प्रमाण नहीं मिले. इसके बाद शिकायत होने पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने मामले की जांच कराई.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

जांच के बाद जनपद CEO ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी है. रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने की बात सामने आई है. अब प्रशासनिक स्तर पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है.

इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच पंचायत निधि के उपयोग और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST