<

Bulldozer Action: चंदौली में अतिक्रमण पर एक्शन, सदर मुख्यालय में गरजेगा बुलडोजर, प्रशासन अलर्ट

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. डीडीयू नगर के बाद अब सदर मुख्यालय क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा.

Chandauli Bulldozer Action: चंदौली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. डीडीयू नगर के बाद अब सदर मुख्यालय क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी. जानकारी के मुताबिक, पुरानी बाजार से लेकर जिला अस्पताल तक सर्विस रोड के किनारे किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर लिया गया है. इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द ही बुलडोजर अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन की टीम ने पहले ही संबंधित दुकानदारों को तीन बार नोटिस जारी कर चेतावनी दे दी है.

अभियान को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है. क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया गया और स्पष्ट संदेश दिया गया कि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह अभियान एसडीएम, सीओ और नगर पंचायत अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया जाएगा, जिसमें पुलिस बल भी तैनात रहेगा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

“सदर मुख्यालय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. संबंधित लोगों को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है. अब नियमानुसार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST