<

70 की उम्र में चौथी बार दूल्हा बने सपा नेता, 20 साल की यासमीन से किया निकाह; पहले से हैं 11 बच्चों के अब्बू

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सपा नेता हाजी खलील पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने आरोप लगाया है कि यासमीन उसकी संपत्ति पर कब्जा जमाना चाहती है.

Haji Khalil Four Marriage: उत्तर प्रदेश (UP News) के गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद हाजी खलील की चौथी शादी विवादों में घिर गई है. आरोप लगाया जा रहा है कि 70 वर्षीय सपा नेता हाजी खलील ने 20 साल की एक युवती से शादी कर ली है, जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, बताया जा रहा है कि मंगलवार को नाजरीन अपने बेटे का साथ कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल पुलिस कमीश्नर से लिखित शिकायत की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि हर शादी के बाद हाजी खलील या तो अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ देते हैं या उन्हें घर से निकाल देते हैं. नाजरीन ने दावा किया कि उनके पति हर पत्नी से बच्चे पैदा करते हैं और कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देते हैं.

70 की उम्र में 20 साल की युवती से की शादी

बताया जा रहा है कि अब हाजी खलील ने 20 साल की युवती से शादी कर ली है और उसे घर ले आए हैं. इसके अलावा, उन्होंने आगे आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली हैं. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें –  मथुरा में जज का ऐतिहासिक फैसला, बहन को जिंदा जलाने वाले भाई को फांसी, रेप में नाकाम रहने पर उतारा था मौत के घाट

हाजी खलील ने कब-कब की शादी?

हाजी खलील गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैला भट्टा इलाके के निवासी हैं और उन्होंने 1995 और 2000 में इस्लाम नगर वार्ड से पार्षद के रूप में कार्य किया था. उनकी पहली शादी 1991 में हुई थी, जिससे उनके आठ बच्चे हैं. बाद में उनकी पहली पत्नी अलग रहने लगीं. इसके बाद उनकी दूसरी शादी नाजरीन से 1998 में हुई थी. इस बारे में नाजरीन का दावा है कि उस समय उन्हें पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी. इस शादी से उनके 3 बच्चे हैं. इसके बाद हाजी खलील ने तीसरी शादी 2010 में की थी. हालांकि बाद में उस पत्नी को तीन तलाक देकर अलग कर दिया था. फिर इसके बाद उन्होंने 20 साल की यास्मीन से चौथी शादी कर लगी है.

यह भी पढ़ें- ‘लेडी ब्लैकमेलर’ रायबरेली से गिरफ्तार, युवक की वीडियो बनाकर मांगे थे 2.5 लाख, युवक ने लगा ली थी फांसी

संपत्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद

नाजरीन ने आरोप लगाया कि उनकी नई पत्नी की नजर हाजी खलील की संपत्ति पर है और वह संपत्ति को अपने नाम पर ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहे हैं. उनका दावा है कि जब उन्होंने और उनके बेटे ने इस बात का विरोध किया तो उन्हें घर से निकाल दिया गया. जानकारी सामने आ रही है कि हाजी खलील पर पहले भी लगभग ₹30 करोड़ की नगर निगम की ज़मीन पर अवैध कब्ज़े के आरोप लग चुके हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST