<

Kawardha Municipal Action: नगरपालिका की कार्रवाई से गरीब महिला हुई बेसहारा, झोपड़ी उजड़ते ही फूट-फूटकर रोई

Poor woman house demolished in Kawardha: कवर्धा (Kawardha) शहर में नगर पालिका की कार्रवाई ने एक ग़रीब माँ और उसके छोटे बच्चों के सिर से छत छीन ली। नगरपालिका (Municipal) अमले ने अवैध कब्ज़ा बताकर सरिता निषाद का घर तोड़ दिया। इस दौरान सरिता अपने दो बच्चों संग हाथ जोड़कर पालिका से आए लोगों से रुकने की गुहार करती रही, लेकिन उसकी फरियाद अनसुनी रह गई।

House demolition in Kawardha: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) शहर में मंगलवार को नगर पालिका की एक कार्रवाई ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया। अवैध कब्ज़े का हवाला देकर नगरपालिका अमले ने एक गरीब महिला सरिता निषाद की झोपड़ी तोड़ दी। इस कार्रवाई ने न केवल उसके सिर से छत छीनी, बल्कि उसके छोटे बच्चों को भी बेघर कर दिया।

बेबस माँ ने लगाई गुहार

नगरपालिका का बुलडोज़र (Bulldozer) जैसे ही सरिता के घर के पास पहुंचा, वह अपने दो बच्चों को लेकर अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। बार-बार गुहार लगाती रही कि उसके पास जाने को और कहीं जगह नहीं है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला पुलिस ने उल्टा उसे रोकने के बजाय धक्का दिया और जमीन पर पटक दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने आसपास खड़े लोगों को भी भावुक कर दिया।

पहले भी उजड़ा था आशियाना

सरिता की बदकिस्मती यहीं खत्म नहीं होती। कुछ महीने पहले ही असामाजिक तत्वों ने उसके घर में आग लगा दी थी। उसने शिकायत भी की, लेकिन आज तक किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बड़ी मुश्किल से सरिता ने मज़दूरी करके पाई-पाई जोड़कर टिन का छप्पर डाला था, ताकि बच्चों के सिर पर छत हो सके। लेकिन मंगलवार को नगरपालिका की कार्रवाई ने उसके सपनों को फिर से मलबे में बदल दिया।

रसूखदार पर लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सरकारी ज़मीन पर सरिता की झोपड़ी बनी थी, उसके ठीक बगल में एक रसूखदार की ज़मीन है। सरिता का आरोप है कि उसी रसूखदार ने उसे बार-बार धमकाया और घर जलाने की साज़िश भी उसी ने कराई थी। अब वही व्यक्ति ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए तार लगाकर घेराबंदी करने की कोशिश कर रहा है। सरिता का दावा है कि इस पूरे खेल में नगरपालिका उसके खिलाफ खड़ी है।

नेताओं से भी लगाई गुहार

जानकारी के मुताबिक, सरिता ने अपनी समस्या को लेकर पहले भी विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर राशन और कपड़े उपलब्ध कराए थे। लेकिन ताज़ा घटना के बाद सरिता और उसके बच्चे एक बार फिर खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST