<

पहले बाहर बुलाया, फिर बांध दिए हाथ-मुंह… पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की किडनैपिंग, पुलिस ने ऐसे बचाया

Padma Shri Phoolbasan Yadav Kidnapping: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में समाज सेविका और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया. 4 आरोपियों ने फूलबासन बाई यादव को एक दिव्यांग से मुलाकात के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर किडनैप करके भागने की कोशिश की.

Padma Shri Phoolbasan Yadav Kidnapping: राजनांदगांव जिले में समाज सेविका और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, सुकुलदैहान निवासी फूलबासन बाई यादव को चार आरोपियों ने एक दिव्यांग से मुलाकात के बहाने घर से बाहर बुलाया. इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया और उनका मुंह कपड़े से बांधकर फरार होने की कोशिश की.

घटना के दौरान चिखली चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही पुलिस की नजर एक संदिग्ध कार पर पड़ी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और फूलबासन बाई यादव को सुरक्षित छुड़ा लिया.

घटना के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सुकुलदैहान चौकी लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही महापौर मधुसूदन यादव भी थाने पहुंचे. वहां फूलबासन बाई यादव उन्हें देखकर भावुक हो गईं.

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई, जिससे इलाके में राहत का माहौल है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST