<

क्या होता है मसीही विवाह, जहां कन्यादान की जगह होता है वरदान; विदाई पर फूट-फूटकर रोता है दूल्हा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी में शामिल होने वाले बरातियों ने भी कहा कि वो भी ऐसी अनोखी शादी में पहली बार शामिल हुए, जहां लड़की की बरात लड़के के घर आई. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे की विदाई कराई.

What Is Masihi Marriage: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है. यहां पर दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बरात लेकर आई. इसके बाद शादी-समारोह की सारी रस्में हुईं. इस शादी में सैकड़ों मेहमान शामिल हुए, जिनमें घराती भी शामिल हुए.   इस शादी में एक और खास-अनोखी परंपरा निभाई गई. इसमें कन्या दान की जगह वरदान हुआ. फिलहाल इस विवाद की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. यह विवाह मसीही परम्परा के अनुसार, हुआ, जिसमें सभी रीति रिवाज निभाए गए. इसके बाद दुल्हन देवमुनि एक्का और दुल्हा बिलासुस बरवा की शादी संपन्न हुई.

यहां पर पता दें कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सुलपगा गांव में यह अनोखी शादी हुई, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां पर परंपरा को चुनौती देकर दुल्हन देवमुनि एक्का दुल्हे के घर बरात लेकर पहुंची. इसके बाद मसीही परंपरा के रीति रिवाज से दुल्हन देवमुनि एक्का और दुल्हा बिलासुस बरवा का विवाह संपन्न हुआ.

कन्या दान की जगह हुआ वरदान

बरात विदाई के समय दुल्हन को दुल्हा का हाथ थमाया गया. इस विवाह में खासबात अनोखी परम्परा रही जिसमें दुल्हन बरात दूल्हे के घर लेकर आई और कन्या दान कि जगह वरदान हुआ. 

फूट-फूटकर रोया दूल्हा

शादी के बाद दूल्हे की विदाई हुई. इस दौरान दुल्हा फूट-फूट कर रोने लगा. आपने हमेशा दुल्हन को विदाई में रोते देखा होगा लेकिन इस विदाई में  दुल्हा रोया और यही अलग परम्परा ने इस शादी को बेहद अलग और खास बना दिया. दरअसल दुल्हन का एक भी भाई नहीं है  चार बहने हैं. पिता खेती किसानी का काम करते हैं.ऐसे में दुल्हन के पिता किसी बेटे कि तलाश में थे. जब अपनी बेटी का रिश्ता बरवा परिवार से हाथ मिलाया तो शादी कि अनोखी रस्में निभाई गई दुल्हा की जगह दुल्हन बरात लेकर दुल्हे को लेने आई. दुल्हा की देर शाम मसीही रीति-रिवाज के मुताबिक विदाई हुई.

पिता का दावा, दामाद को रखेंगे बेटे की तरह

 दुल्हन के पिता मोहन एक्का का कहना है कि वह दूल्हे को अपने घर ले जाकर बेटे की तरह रखेंगे. शादी पूरी तरह उनके रीति-रिवाजों के अनुसार हुई. इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि यहां दूल्हे की विदाई हुई, आमतौर पर दुल्हन की विदाई होती है, लेकिन इस बार दूल्हे को दुल्हन की तरह विदा कर लड़की के घर ले जाया गया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बाबा…

Last Updated: September 30, 2026 16:56:34 IST

Rabi MSP Hike 2027-28: किसानों के लिए बड़ा फैसला, रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ा, गेहूं से कुसुम तक जानें नई कीमत

Rabi MSP Hike 2027-28: केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, जौ,…

Last Updated: September 30, 2026 16:44:52 IST

ना अंतिम संस्कार, ना विदाई… 4 साल तक पिता के शव को संभालती रही बेटी, क्यों था चमत्कार का इंतजार?

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:56 IST

Asian Games Medal Tally 2026: एक ही दिन में आए 4 गोल्ड, भारत को अब तक मिले 58 पदक… देखें पूरी लिस्ट

Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:35 IST

EPFO New Rule: EPFO ने बढ़ाई PF वेज सीलिंग, अब हर महीने कितनी सैलरी कम आएगी? जानें हिसाब

EPFO New Rule: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…

Last Updated: September 30, 2026 16:11:59 IST

Wamiqa Gabbi Viral Video: ‘आप चिल्लाकर…’ पैपराजी पर भड़कीं वामिका गब्बी, कैमरे में कैद हुआ पूरा वीडियो

Wamiqa Gabbi Viral Video: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च के दौरान वामिका गब्बी पैपराज़ी के व्यवहार से…

Last Updated: September 30, 2026 15:50:40 IST