Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Video: वरमाला से ठीक पहले दूल्हे के साथ हो गया कांड, मंडप से भागी दुल्हन; बॉयफ्रेंड के गले में डाली माला

Video: वरमाला से ठीक पहले दूल्हे के साथ हो गया कांड, मंडप से भागी दुल्हन; बॉयफ्रेंड के गले में डाली माला

Chhindwara Viral Video: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है. जिसमें मंडप पर वरमाला से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 22:59:07 IST

Mobile Ads 1x1

MP Chhindwara Shaadi Video: मध्य प्रदेश (MP News) के छिंदवाड़ा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जैसे ही इस घटना का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. पूरा मामला क्या है आइए विस्तार से जानते है. दरअसल, सोशल  मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पूरा मंच शादी के लिए सजा हुआ है. मंच पर दूल्हा दुल्हन अपने-अपने हाथों में माला लेकर खड़े हैं. तभी अचानक दुल्हन मंडप से कूद जाती है और अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो जाती है. जो मंडप के नीचे खड़े होकर उनका इंतजार कर रहा था.

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मंडप से कूदते ही दुल्हन नीचे पहले से मौजूद बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर फरार हो जाती है. इसके बाद मंडप पर खड़े दूल्हे को कुछ समझ में नहीं आता है. शादी समारोह में अफरातफरी मच जाती है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि दुल्हन ने अपने दूल्हे की जगह पर अपने बॉयफ्रेंड को वरमाला डाल दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ का बताया जा रहा है और ये पूरी घटना 27-28 अप्रैल के दरमियानी रात की बताई जा रही है. इस पूरे मामले पर मंगलवार को उमरेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. दरअसल परासिया से बारात उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव पहुंची थी. शादी की सभी रस्में चल रही थीं. बारात का स्वागत हुआ, आतिशबाजी हुई और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी शुरू हो गई थी.

यह भी पढ़ें –  मौलाना ने बुर्का पहनी महिला के साथ की छेड़छाड़, पहले पीछा किया और फिर…Video देख खौल उठेगा खून

माहौल हुआ तनावपूर्ण

हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो में ये नहीं दिख रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे की बजाय अपने बॉयफ्रेंड के गले में वरमाला डाल दी है. लेकिन वीडियो में मंडप से वरमाला के दौरान दुल्हन के भागने हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. दुल्हन के रिश्तेदारों ने उस युवक पर हमला कर दिया और उसे ज़बरदस्ती मंडप से बाहर निकाल दिया.

यह भी पढ़ें – जब मैं पीएम बनूंगा, तो गर्मी में स्कूल जाना बैन कर दूंगा..चिलचिलाती धूप से परेशान बच्चे का फूटा गुस्सा; वीडियो वायरल

दूल्हे ने शादी करने से किया इन्कार

दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई. इस घटना के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई. इसके बाद दूल्हे वालों ने उमरेठ पुलिस थाने जाकर इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. यह बात सामने आई है कि वह युवती और युवक लंबे समय से एक-दूसरे के साथ प्रेम-संबंध में थे. युवती ने शुरू में अपने परिवार के दबाव में आकर शादी के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन शादी के दिन उसने यह बड़ा कदम उठा लिया.

MORE NEWS