Moradabad Molestation Case: उत्तर प्रदेश (UP News) के मुरादाबाद में एक मौलाना द्वारा बुर्का पहनी महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक महिला गली से गुजरती हुई नजरल आ रही है. उसके पीछे-पीछे एक युवक चलता हुआ नजर आ रहा है और अचानक वह महिला के करीब जाता है और पीछे से उसे पकड़ लेता है. जिसके बाद महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर देता है.
महिला द्वारा तुरंत विरोध करने के बाद युवक मौके से फरार हो जाता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आरोपी ने अपने सिर पर टोपी पहन रखी थी. स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान एक मौलाना के रूप में की है. सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है.
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) को आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान इलाके में हुई है. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने और हाथ में बैग लिए हुए एक महिला को गली से गुजरते हुए देखा जा सकता है. फिर एक आदमी उसका पीछा करना शुरू कर देता है और कुछ देर तक चुपचाप उसका पीछा करता रहता है. अचानक महिला के पास पहुंचता है. उसे पकड़ लेता है और अश्लील हरकतें करता है. जैसे ही महिला चीखती है, आरोपी भाग जाता है. महिला जोर-जोर से चिल्लाते हुए कुछ दूर तक उसका पीछा करती है, लेकिन युवक भागने में कामयाब हो जाता है.
मुरादाबाद में एक व्यक्ति ने बुर्का पहने महिला से छेड़छाड़ की और भाग निकला।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश जारी है।
इन जैसे जाहिल का एनकाउंटर होना चाहिए ।। pic.twitter.com/15iGdbVWey
— The muslim Ar (@TheMuslimAr) April 30, 2026
यह भी पढ़ें – Gonda Accident: गोंडा-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
पीड़िता ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर पीड़िता का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को मैं काम पर जा रही थी, तभी एक आदमी मेरा पीछा करने लगा. कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उसने मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ छेड़छाड़ की. जब मैंने विरोध किया तो वह मौके से भाग गया. इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों को बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि वह युवक मौलान है. इस घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है.
यह भी पढ़ें – यूपी में बेखौफ गुंडे: मंदिर के पास मां-बेटे को रोका, बेरहमी से मारपीट करके तोड़ा फोन, जांच में जुटी पुलिस!
एसपी सिटी ने क्या कहा?
मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई है. लगातार छापेमारी की जा रही है.