<

दिल्ली के इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

Delhi Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत इन जगहों में आशिंक रूप से बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है.

Delhi Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की बहुत ज्यादा संभावना है. मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आएगी.

आज मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आया है.

कल कैसा रहेगा मौसम? (What will the weather be like tomorrow?)

पहाड़ों में भारी बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल (28 जनवरी, 2026) के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार, कल उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ राज्यों में घना कोहरा और तापमान में गिरावट आ सकती है. यह डिस्टर्बेंस 26 से 28 जनवरी तक एक्टिव रहेगा.

कांग्रेस बना रही है शकील अहमद के घर पर हमले का प्लान? पूर्व सांसद ने किया बड़ा दावा; WhatsApp ग्रुप चैट में हैरान करने वाला खुलासा

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? (What will the weather be like in Delhi-NCR?)

दिल्ली और NCR (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में आज की बारिश के बाद कल मौसम में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन आसमान पूरी तरह साफ नहीं होगा. मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

IMD की चेतावनी के अनुसार, दिल्ली के इन इलाकों जैसे नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ वेस्ट दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने अगले एक घंटे में गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया है, जिसमें हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है और दिल्ली के लोगों से सावधान रहने का आग्रह किया है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? (What will the weather be like in the hilly states?)

मौसम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर हिमालयी क्षेत्रों पर पड़ रहा है. IMD ने 28 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया है. कुछ इलाकों के लिए बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है. 27 जनवरी को बर्फबारी जारी रहेगी. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 28 जनवरी को इसकी तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रहेगी.

पर्यटकों को सावधानी बरतने और यात्रा करने से पहले सड़कों की स्थिति जांचने की सलाह दी जाती है. हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कुछ इलाकों में तो 60 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST