<
Categories: दिल्ली

Ankit Sharma Murder Case: 4 साल बाद आया इंसाफ! अंकित शर्मा मर्डर केस में ताहिर हुसैन दोषी, 5 को उम्रकैद की सजा

Ankit Sharma Murder Case: AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के दिल्ली दंगों से जुडे अंकित शर्मा मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जबकि चार अन्य दोषियों नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.

Ankit Sharma Murder Case: दिल्ली की एक कोर्ट ने शुक्रवार, 31 जुलाई को AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई. अंकित शर्मा की हत्या 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के दौरान हुई थी. कोर्ट ने ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को उम्रकैद की सजा सुनाई. 

कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

सजा सुनाते हुए, कोर्ट ने कहा कि ‘इस घटना ने समाज की अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है. जिस तरह से घटनाएं हुईं, उसने समाज को सांप्रदायिक हिंसा के दौरान देखी गई क्रूरता पर सोचने पर मजबूर कर दिया.’ जज ने कहा कि ‘हत्या नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सांप्रदायिक दंगों के दौरान की गई थी और यह अपराध सिर्फ पीडित के धर्म के कारण “बेहद क्रूरता” के साथ किया गया था.’ कोर्ट ने कहा, “जिस तरह से अपराध किया गया वह बेहद क्रूरता वाला था, सिर्फ धर्म के आधार पर किया गया था.” 

मौत की सजा से किया इनकार

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मौत की सजा की अर्जी को मना कर दिया. प्रॉसिक्यूशन ने सभी दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की थी, यह कहते हुए कि यह मामला रेयरेस्ट ऑफ रेय” कैटेगरी में आता है. हालांकि, कोर्ट ने माना कि प्रॉसिक्यूशन रिकॉर्ड में ऐसा कोई मटीरियल पेश करने में नाकाम रहा है जिससे पता चले कि पांचों दोषियों का स्वभाव हिंसक था या ऐसे अपराध करने की उनकी लगातार आदत थी. कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी दोषी का पहले कोई क्रिमिनल इन्वॉल्वमेंट नहीं था.

कोर्ट ने कहा कि दोषियों को डिसिप्लिन में रखा जा सकता है और उनसे कानून का पालन करवाया जा सकता है. कोर्ट ने आगे कहा कि मौत की सजा देने पर कोई कानूनी रोक नहीं है, लेकिन मौत की सजा के लिए सिर्फ गैर-कानूनी जमावडे में शामिल होने और अपराध करने से कहीं ज्यादा हालात होने चाहिए. 

क्या है पूरा मामला?

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान IB के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी. बाद में उनका शव पास के एक नाले से बरामद किया गया, जिससे यह मामला दंगों से जुडे सबसे हाई-प्रोफाइल केस में से एक बन गया. 13 जुलाई को कडकडडूमा कोर्ट ने शर्मा की हत्या के सिलसिले में ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोपों में दोषी ठहराया था.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Surf Excel से लेकर Rin और Wheel तक हुए महंगे, HUL ने कई डिटर्जेंट पैक की कीमतों में किया इजाफा

HUL ने Surf Excel, Rin, Wheel और Moti Gulab साबुन के दाम बढ़ा दिए हैं.…

Last Updated: November 10, 2026 09:46:34 IST

Punjab Wrestler Shot Dead: दिवाली की रात गोलियों से दहला पंजाब, 27 साल के पहलवान का सरेआम मर्डर; कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Punjab Wrestler Shot Dead: पंजाब के कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर पटाखे…

Last Updated: November 10, 2026 09:41:37 IST

Brent Crude 92 डॉलर के नीचे, ट्रंप के नरम रुख से गिरे दाम, क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

अमेरिका-ईरान तनाव घटने की उम्मीद और कमजोर मांग से कच्चा तेल सस्ता हुआ है. ब्रेंट…

Last Updated: November 10, 2026 09:21:59 IST

Nvidia CEO का तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे 7 लाख करोड़ रुपये? जेनसन हुआंग की दौलत को लेकर चर्चा तेज

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति 155.4 अरब डॉलर आंकी गई है. तलाक की अटकलों…

Last Updated: November 10, 2026 08:53:52 IST

Mamta Kulkarni Viral Video: मुझे आपके नबी बहुत प्यारे…साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुस्लिमों को ये क्या कह डाला? चौंक रह गए सनातनी

Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का कोलकाता के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो…

Last Updated: November 10, 2026 08:46:40 IST

Pawan Kalyan Divorce: तीसरी बीवी भी नहीं संभाल पाए पवन कल्याण, 13 साल बाद टूटी शादी; एक झटके में किया डाइवोर्स का ऐलान

Pawan Kalyan Divorce: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी शादी…

Last Updated: November 10, 2026 08:32:56 IST