पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ाई और जब वो उसके बच्चे की मां बनी तो उससे नाता तोड़ लिया. पीड़िता ने दबाव में वीफ खिलाने और कलमा पढ़वाने के भी आरोप लगाए हैं जिनकी जांच मे पुलिस जुट गई है.
जबरन कलमा पढ़वाया, रोजा रखवाया और खिलाया बीफ... फर्जी नाम से महिला पुलिसकर्मी को शादी का झांसा, बच्चे को अपनाने से इंकार!
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली और रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां पुलिस विभाग में पदस्थ एक महिला कॉन्स्टेबल से पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता का आरोप है कि मक्का नगर निवासी सोहराब शेख अख्तर नाम के वकील ने खुद को ‘सौरभ सिंह राजपूत’ बताकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और बच्चे को अपना मानने से मना कर दिया. इतना ही नहीं, पीड़िता का यह भी गंभीर आरोप है कि सच सामने आने के बाद आरोपी ने उसे दबाव में लेकर कलमा पढ़वाया, रोजा रखवाया और जबरन बीफ भी खिलाया. पीड़िता ने अब पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है और बच्चे के पिता की असली पहचान के लिए आरोपी का डीएनए (DNA) टेस्ट कराने की मांग की है.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में कोर्ट में ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात सोहराब शेख से हुई थी. उस समय आरोपी ने खुद का नाम सौरभ सिंह राजपूत बताया था. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. महिला ने शुरुआत में ही आरोपी को बता दिया था कि वह तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. इसके बावजूद आरोपी ने शादी की सहमति जताई और हमेशा वकील की यूनिफॉर्म पहनकर उसके घर आता-जाता रहा, जिससे परिवार वालों को भी उस पर भरोसा हो गया.
अगस्त 2025 में पीड़िता को इंस्टाग्राम के जरिए पता चला कि खुद को सौरभ बताने वाला व्यक्ति असल में सोहराब शेख है और वह पहले से ही शादीशुदा है. जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने महिला को उसके एक बच्चे की कस्टडी पूर्व पति को देने के लिए भी राजी करवा लिया था, ताकि सरकारी नौकरी के नियमों में कोई अड़चन न आए.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे अपने घर ले गया. वहां उससे कलमा पढ़वाया गया, रोजा रखवाया गया और खाने में बीफ दिया गया. इसके बाद भी आरोपी ने उससे शादी नहीं की और धीरे-धीरे दूरी बनाने लगा. महिला का यह भी आरोप है कि सोहराब कई अन्य महिलाओं और महिला वकीलों को भी इसी तरह धोखे में रख चुका है. पीड़ित महिला ने कहा कि वह बच्चे के डीएनए टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है और आरोपी का भी डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए ताकि सच सबके सामने आ सके.
घटना की जानकारी मिलते ही ‘धर्म सेना’ के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी भगत सिंह गथोरिया ने बताया कि सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ नाम छिपाकर धोखाधड़ी करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:- यूपी में ‘घूंघट वाली बहू’ का तांडव; बीच सड़क सास को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, पुलिस भी रह गई दंग!
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…