<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में छठ पूजा पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 16 नवंबर को छुट्टी; 1400 घाटों पर होंगी खास व्यवस्थाएं

Delhi Chhath Puja 2026: दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. छठ को भव्य बनाने के लिए सरकार बड़े इंतजाम कर रही है. वहीं दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर को छुट्टी का एलान किया है.

Delhi Chhath Puja 2026: दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल और बिहार समेत दूसरे राज्यों से आकर राजधानी में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है. छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर यानी सोमवार को दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. यह छुट्टी सरकारी दफ्तरों के अलावा स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में भी लागू होगी. सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ छठ महापर्व मनाने का पूरा मौका मिलेगा.

16 नवंबर को छुट्टी

दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. उपराज्यपाल के आदेश पर जारी इस शासनादेश की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव और केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत संबंधित विभागों को भेजी गई हैं. इस फैसले से छठ व्रत करने वाले कर्मचारियों को त्योहार के दौरान कार्यालय जाने की चिंता नहीं रहेगी.

मुनक नहर पर बड़ा घाट

इस बार छठ पूजा को खास बनाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है. मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट विकसित किया जा रहा है. यह घाट आउटर रिंग रोड से इंद्रलोक तक बनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों तरफ सीढ़ियां और पक्की सड़क तैयार की जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिंगालपुर गांव के पास इस घाट का उद्घाटन करेंगे.

बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट

दिल्ली में इस साल छठ पूजा के लिए 1,400 से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं. पिछले साल यह संख्या 1,326 थी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घाटों पर जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं. जिला प्रशासन को लगातार निरीक्षण करने और कमियों को तुरंत दूर करने के लिए कहा गया है.

महिलाओं के लिए खास इंतजाम

छठ पूजा के दौरान महिलाओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा. प्रमुख घाटों पर पर्याप्त चेंजिंग रूम और शौचालय बनाए जाएंगे. ठंड को देखते हुए बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर टेंट की व्यवस्था होगी. साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.

CCTV से निगरानी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. 15 और 16 नवंबर को भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी. घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि किसी भी रास्ते पर अंधेरा नहीं रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: UP Crime: प्रेमी का नहीं था मन, फिर भी दबाव बना रही थी प्रेमिका, गला घोंटकर कर हत्या, नहर किनारे मिला कंकाल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Chhath Puja

Recent Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनी ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा; तीन लोगों की मौत

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार मिनी ट्रक में जा…

Last Updated: November 10, 2026 20:01:59 IST

पुलिस को देखकर तालाब की ओर भागे चार युवक, पानी में डूबने से तीन की मौत; शहडोल में मचा हड़कंप

Shahdol Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान 4 युवकों…

Last Updated: November 10, 2026 19:36:31 IST

MP Crime: वर्षा का बन गया था वेल्डर फैजान से अवैध संबंध! वॉयस रिकॉर्डर सुन पति खो बैठा होश, कर दिया बड़ा कांड

Indore Crime: बेटे के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर…

Last Updated: November 10, 2026 19:35:03 IST

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग के 160 रन से भारत की 70 रन से जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…

Last Updated: November 10, 2026 18:44:59 IST

बाल-बाल बचीं दिव्यांका त्रिपाठी, पति संग जुड़वा बेटों को लेकर बाहर दौड़े विवेक, गार्ड की मौत से हुईं इमोशनल

Divyanka Tripathi Accident: हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट में…

Last Updated: November 10, 2026 18:35:30 IST