<

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनी ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा; तीन लोगों की मौत

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार मिनी ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत हो गई है.

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. ग्राम नगला सवी पूर्वी के पास एक अर्टिगा कार आगे चल रहे मिनी ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई.

औरैया जा रही थी कार

जानकारी के मुताबिक, आगरा के बोदला, थाना शाहगंज निवासी मोहित चौहान अपने साथियों और परिजनों के साथ अर्टिगा कार से औरैया जा रहे थे. कार में मोहित के भाई गोविंद चौहान, विकास पुत्र दीनदयाल, हरिओम और दो बच्चे हिमांशु व रोहताश भी सवार थे. दोपहर बाद जब उनकी कार नगला सवी पूर्वी के पास पहुंची, तभी अचानक आगे चल रहे मिनी ट्रक में जा घुसी.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. इस दर्दनाक दुर्घटना में कार चला रहे मोहित चौहान, उनके भाई गोविंद चौहान और विकास ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि कार चलाते समय मोहित को नींद का झोंका आ गया था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से टकरा गया. एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है. वहीं, दो बच्चों समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: MP Crime: वर्षा का बन गया था वेल्डर फैजान से अवैध संबंध! वॉयस रिकॉर्डर सुन पति खो बैठा होश, कर दिया बड़ा कांड

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

दिल्ली में छठ पूजा पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 16 नवंबर को छुट्टी; 1400 घाटों पर होंगी खास व्यवस्थाएं

Delhi Chhath Puja 2026: दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. छठ…

Last Updated: November 10, 2026 20:37:10 IST

पुलिस को देखकर तालाब की ओर भागे चार युवक, पानी में डूबने से तीन की मौत; शहडोल में मचा हड़कंप

Shahdol Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान 4 युवकों…

Last Updated: November 10, 2026 19:36:31 IST

MP Crime: वर्षा का बन गया था वेल्डर फैजान से अवैध संबंध! वॉयस रिकॉर्डर सुन पति खो बैठा होश, कर दिया बड़ा कांड

Indore Crime: बेटे के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर…

Last Updated: November 10, 2026 19:35:03 IST

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग के 160 रन से भारत की 70 रन से जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…

Last Updated: November 10, 2026 18:44:59 IST

बाल-बाल बचीं दिव्यांका त्रिपाठी, पति संग जुड़वा बेटों को लेकर बाहर दौड़े विवेक, गार्ड की मौत से हुईं इमोशनल

Divyanka Tripathi Accident: हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट में…

Last Updated: November 10, 2026 18:35:30 IST