<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्लीवालों सावधान! Delhi-NCR में ठंड और पॉल्यूशन का डबल अटैक; 30 नवंबर से कोहरा का तांडव शुरू!

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पॉल्यूशन का स्तर भी खतरनाक होता जा रहा है. 30 नवंबर से कोहरे के साथ-साथ ठंड के बढ़ने की भी आशंका जताई गई है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से10°C तक गिर सकता है. लोगों को बढ़ती ठंड से सावधान रहने की जरुरत है.

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह और शाम की ठंड में (Delhi Weather) इजाफा होने लगा है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर से तापमान और भी ज्यादा नीचे गिर सकता है. दिल्लीवालों (Aaj Ka Mausam) को असली ठंड का अहसास जल्द हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को इस समय सूखी ठंड का सामना करना पड़ सकता है. वहीं प्रदूषण का मार भी दिल्लीवाले झेल रहे हैं. कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन फिर से हवा बेहद खराब हो चुकी है. 

आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज नई दिल्ली समते पूरी दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद-में भी हल्के कोहरे के दर्शन हो सकते हैं. वहीं आसमान बादलों से घिरा रह सकता है. आज का तापमान अधिकतम 23–25°C और न्यूनतम 8–10°C रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण सफर में सावधानी बरतनी होगी.

आने वाले दिनों में मौसम का हाल?

दिल्ली–NCR का मौसम और भी ठंडा होने वाला है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक दिल्ली में कोहरा बढ़ सकता है. पूरे दिल्ली-एनसीऐर में शैलो से मॉडरेट फॉग छाने की संभावना जताई गई है. वहीं 2 दिसंबर को तापमान 9-11°C के बीच रहने की आशंका है. 3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच सर्दी में बढोतरी देखने को मिल सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट भी देखने को मिल सकती है. हालांकि इस दौरान कोहरे की छाने की संभावना कम जताई गई है. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST