<
Categories: दिल्ली

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. कहासुनी धीरे-धीरे खूनी झड़प में बदल गई. इसी बीच चाकूबाजी में एक नाबालिग की मौत हो गई.

Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी में नौवीं कक्षा के एक छात्र की जान चली गई. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर चल रहा विवाद इस हमले की वजह बना. वारदात में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

घटना उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा स्थित एफपी ब्लॉक की है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था. बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जुलूस में शामिल थे. इसी भीड़ के बीच कुछ युवक मास्क पहनकर पहुंचे थे. आरोप है कि उन्होंने मौका देखकर दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया.

इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशु नाम के युवक और हमलावरों के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. विसर्जन के दौरान आरोपियों ने आशु को घेर लिया और उस पर चाकू से कई वार कर दिए. आशु को बचाने के लिए उसका दोस्त अरुण बीच में आया लेकिन हमलावरों ने उसे भी निशाना बना लिया. आरोप है कि अरुण पर भी चाकू से कई वार किए गए. इसके बाद हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले.

अस्पताल में छात्र ने तोड़ा दम

हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया. अरुण नौवीं कक्षा का छात्र था. परिजनों के मुताबिक, अरुण घर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने निकला था.

चार नाबालिग हिरासत में

पुलिस को एफपी ब्लॉक में चाकूबाजी की सूचना मिली थी. इसके बाद मौर्य एन्क्लेव थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं. मामले में हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: SBI Data Breach: डार्क वेब पर लीक हुआ SBI का डेटा? बैंक ने खुद किया खुलासा; कहा- लगभग 375000 रिकॉर्ड

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच हादसा, करंट लगने से 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो…

Last Updated: October 21, 2026 21:58:57 IST