Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
गोरखपुर में करंट लगने से तीन लोगों की मौत
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव के माहौल को गम में बदल दिया. बुधवार शाम गुलरिहा थाना क्षेत्र में विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक हाईटेंशन बिजली की चपेट में आ गई. इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई. वहीं 10 से ज्यादा लोग झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये घटना अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास हुई. यहां दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एक लंबी रॉड लगी हुई थी. इसी दौरान रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई. तार से संपर्क होते ही ट्रॉली में बिजली का करंट फैल गया. उस समय ट्रॉली पर कई लोग मौजूद थे. अचानक करंट फैलने से वहां सवार लोग इसकी चपेट में आ गए. किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी.
इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. वहीं, 10 से अधिक लोग करंट लगने से झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है. वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों और घायलों की जानकारी सामने नहीं आई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगी रॉड का हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आना बताई जा रही है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: मौन व्रत और अन्न-जल त्यागने का दावा, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भी इलाज से इनकार
When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…
Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…
Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…
Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस…