<
Categories: दिल्ली

Delhi: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से जुड़े 2 बदमाश गिरफ्तार, इस फिराक में थे

Delhi Latest News: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये बदमाश शहजाद भट्टी के निर्देशानुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के किसी प्रमुख होटल पर गोलीबारी करने की फिराक में था.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फायरिंग, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग करने की साजिश रचने वाले शहजाद भट्टी गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों बदमाश पाकिस्तान और आईएसआई के इशारों पर काम करने वाले गैंगस्टर शहजाद भट्टी के निर्देश पर काम करते थे. फिलहाल दोनों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज गया है. मामले की जांच जारी है.

एक आरोपी राजवीर ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र का रहने वाला है, वहीं दूसरा आरोपी विवेक बंजारा भी ग्वालियर का ही रहने वाला है. राजवीर को 18 अप्रैल को दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि विवेक बंजारा को 16 अप्रैल को ग्वालियर के डबरा से पकड़ा था.

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले

पुलिस ने राजवीर के कब्जे से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस बरामद और दो मोबाइल फोन जब्त किए थे. मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट्स पुलिस को मिले हैं. वॉइस नोट्स में दिल्ली स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि शहजाद भट्टी और उसके साथी दिल्ली-एनसीआर में टारगेट किलिंग और हमलों की साजिश रच रहे हैं.

पूछताछ में ये भी हुआ खुलासा दोनों आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए ‘राना भाई’ नाम के व्यक्ति ने भर्ती किया था. मार्च में भट्टी ने राजवीर को हथियार लाने के लिए अहमदाबाद भेजा था. इसके बाद 9 अप्रैल को दोनों अमृतसर गए और वहां से हथियार लेकर आए थे.

पुलिस को मिली थी खुफिया जानकारी

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के अन्य एजेंट, भारत के कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की आपराधिक साजिश रच रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इसके बाद पिछली 31 मार्च को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि राजवीर शहजाद भट्टी के निर्देशानुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के किसी प्रमुख होटल पर गोलीबारी करने की फिराक में था. हालांकि, अपने इस काम को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST