<

Delhi Crime: दिल्ली में रिश्ते हुए तार-तार! बेटे ने मां के हाथ-पैर को बांधकर रात भर किया रेप, पीड़िता बोली- ‘वह बहुत…’

Delhi Rape Case: दिल्ली से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. बुराड़ी में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी मां के साथ ही रेप किया. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Delhi Crime News: दिल्ली से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां के बुराड़ी इलाके में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी मां के साथ रेप किया. बताया जा रहा है कि 36 साल के शख्स ने शराब के नशे में रात को अपनी 67 वर्षीय मां के साथ कई बार रेप किया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे बांधकर कई बार रेप किया और उससे पहले अपनी ही बेटी पर हमला किया.

बुजुर्ग महिला किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब रही और उसने घटना का ब्योरा अपनी बेटी को दिया, जिसने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिकी के अनुसार, घरों की सफाई और झाड़ू-पोछा करके परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला अपने बेटे और 16 साल की पोती के साथ रहती है.

मेरा बेटा शराबी है- पीड़ित मां

प्राथमिकी में लिखा है, ‘मेरा बेटा शराबी है और घटना के समय वह बहुत नशे में था.’ महिला ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को कहासुनी के चलते उसके बेटे ने अपनी बेटी को थप्पड़ मारा और बाहर चला गया. इसके बाद बेटी उसी इलाके में अपनी मौसी के घर चली गई.

‘मेरे हाथ-पैर बांध दिए और रेप किया’

पीड़ित मां ने आरोप लगाया- “वह नशे की हालत में घर लौटा. मैंने उसे खाना दिया, लेकिन उसने मेरे हाथ-पैर बांध दिए और मेरा रेप किया.” पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे ने रात भर उसका रेप किया. आरोपी के सो जाने के बाद वह सुबह करीब चार बजे किसी तरह खुद को मुक्त कराने में कामयाब रही और अपनी बेटी को बुलाने के लिए बाहर भागी, जिसने पुलिस को सूचना दी.

पोती की भी कराई गई चिकित्सा जांच

पीड़िता और उसकी पोती की चिकित्सा जांच कराई गई. पुलिस ने बताया कि एक अपराध दल ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाए. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST