Delhi Building Collapse: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सुंदर नगरी में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक छह मंजिला इमारत अचानक खतरनाक तरीके से झुकी हुई नजर आई. इमारत को इस हालत में देखकर आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली विभाग और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमें मौके पर पहुंचीं. एहतियात के तौर पर इमारत को खाली करा लिया गया.
बताया जा रहा है कि इमारत के झुकने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने आसपास के इलाके को भी सुरक्षित करने की कोशिश की. फिलहाल किसी बड़े हादसे या जनहानि की सूचना नहीं है. हालांकि, छह मंजिला इमारत का इस तरह झुकना अपने आप में गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है.
इंजीनियर करेंगे बिल्डिंग की जांच
प्रशासन की ओर से अब सोमवार को इंजीनियरों की टीम से इमारत की मजबूती और स्ट्रक्चर की विस्तृत जांच कराई जाएगी. जांच के बाद ही यह तय होगा कि इमारत को सुरक्षित किया जा सकता है या इसे गिराने की जरूरत है. जरूरत पड़ने पर MCD इमारत की ऊपर की दो मंजिलों को हटाने पर भी विचार कर सकती है. इसका मकसद इमारत पर पड़ रहे अतिरिक्त दबाव को कम करना और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा.
North East Delhi: Six-Storey Building Develops Dangerous Tilt in Sundar Nagri Panic gripped Delhi’s Sundar Nagri late Sunday night after a six-storey building developed a significant tilt. Police, the electricity department and DDMA teams reached the spot and evacuated the building as a precautionary measure. Engineers will inspect the structural stability of the building on Monday. If required, the MCD may consider removing the top two floors. @MCD_Delhi @official_dda @CPDelhi @DCPNEastDelhi @DelhiPolice
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) October 5, 2026
दिल्ली में बढ़ रहीं बिल्डिंग गिरने की घटनाएं
सुंदर नगरी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब दिल्ली में पुरानी और जर्जर इमारतों को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है. राजधानी में समय-समय पर बिल्डिंग गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है. ऐसे में छह मंजिला इमारत का अचानक झुकना प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी की तरह देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार