<
Categories: दिल्ली

दिल्लीवालों सावधान! 7 नवंबर को इन रूट्स से दूर रहें, बाबा बागेश्वर धाम पदयात्रा से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी

Delhi Traffic Advisory: 7 नवंबर को दिल्ली में बाबा बागेश्वर की पदयात्रा के चलते ट्रैफिक पर खासा असर पड़ने वाला है. इसलिए घर से निकलने से पहले इन रूट्स को चेक कर लें.

Baba Bageshwar Dham Pad Yatra Route: राजधानी दिल्ली में इस शुक्रवार यानी 7 नवंबर 2025 को ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने वाला है. वजह है  मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशाल ‘पदयात्रा’, जो दिल्ली से उत्तर प्रदेश के वृंदावन तक निकाली जाएगी. इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं और वाहनों के शामिल होने की संभावना के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली से वृंदावन तक होगी बाबा बागेश्वर की पदयात्रा

यह पदयात्रा 7 नवंबर की सुबह 11 बजे छतरपुर स्थित आध्या कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी. अनुमान है कि 50,000 से अधिक भक्त इस यात्रा में हिस्सा लेंगे. इस दौरान भक्तों का बड़ा जत्था पैदल चलेगा, जबकि कई वाहन भी उनके साथ रहेंगे. पुलिस ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि राजधानी में यातायात पूरी तरह ठप न हो.

किन सड़कों पर रहेगा प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस ने जनता को चेतावनी दी है कि 7 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली के कई मार्गों पर यातायात आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. विशेष रूप से महरौली क्षेत्र में भारी भीड़ की संभावना है.

  • छतरपुर Y-पॉइंट से SSN मार्ग पर डेरा मोड़ तक – दोनों तरफ से सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.
  • CDR चौक से छतरपुर Y-पॉइंट तक – सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा.
  • जीर खोड़ से डेरा मोड़ तक – दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे (7 नवंबर) और अगली सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे (8 नवंबर) तक प्रतिबंध लागू रहेगा.

पार्किंग पर भी सख्ती

CDR चौक से लेकर डेरा मंडी और जीर खोड़ तक किसी भी तरह की वाहन पार्किंग पर रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों के वाहनों को टो किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

 वैकल्पिक मार्गों का सुझाव

भीड़ और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं:

  • फरीदाबाद की ओर जाने वालों के लिए – CDR चौक होते हुए एमजी रोड का उपयोग करें.
  • गुरुग्राम की दिशा में जाने वालों के लिए – CDR चौक से मंडी रोड का रास्ता लें.
  • डेरा गांव से आने-जाने वालों के लिए – बंद रोड–मंडी रोड–एमजी रोड मार्ग का उपयोग करें.

जनता से अपील

ट्रैफिक पुलिस ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे छतरपुर मंदिर रोड, SSN मार्ग और 100 फुटा रोड से बचें. जो लोग इन इलाकों से होकर गुजरने वाले हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे पहले से अपनी यात्रा की योजना बना लें और देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सड़कों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुचारू रूप से पूरी हो सके और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

UP Petrol Diesel Price 6 April: यूपी में तेल की कीमतों का बड़ा अपडेट! सस्ता सफर या महंगी पड़ेंगी राहें?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:03:00 IST