<
Categories: हेल्थ

Dengue के बुखार में घटते प्लेटलेट्स की टेंशन? ये नुस्खे करेंगे कमाल, जानें बाबा रामदेव का आयुर्वेदिक फॉर्मूला

Dengue Fever: दिल्ली में इन दिनों डेंगू बुखार तेजी से फैल रहा है, ऐसे में जानें कि इस वक्त प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कौन- कौन से नुस्खे बेस्ट है.

Dengue Fever Home Remedies: दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों डेंगू बुखार तेजी से फैल रहा है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. यह मच्छर सुबह और शाम के समय अधिक सक्रिय रहता है और साफ पानी में पनपता है. डेंगू के शुरुआती लक्षणों में हल्का बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, और त्वचा पर लाल दाने शामिल हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिर सकती है, जिससे मरीज की हालत गंभीर हो जाती है. ऐसे में बाबा रामदेव द्वारा बताए गए कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे प्राकृतिक तरीके से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और प्लेटलेट्स को सुधारने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों को.

गिलोय 

  • गिलोय एक प्राकृतिक इम्यून बूस्टर है. इसमें मौजूद एंटी-पायरेटिक गुण बुखार कम करने और शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं.
  • कैसे करें उपयोग- गिलोय के डंठल या पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें और दिन में दो बार इसका सेवन करें.

तुलसी के पत्ते 

  • डेंगू के दौरान तुलसी एक प्रभावी औषधि मानी जाती है. तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं.
  • कैसे करें उपयोग- 8-10 तुलसी के पत्ते और 4 काली मिर्च को एक कप पानी में डालकर उबालें. इसे गुनगुना पीने से बुखार कम होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

पपीते के पत्ते 

  • डेंगू बुखार में पपीते के पत्ते का रस सबसे लोकप्रिय घरेलू इलाज है. इसमें मौजूद पपेन एंजाइम शरीर की पाचन शक्ति को भी बेहतर करता है.
  • कैसे करें उपयोग- पपीते के कुछ पत्तों को पीसकर उनका रस निकालें और सुबह-शाम एक-एक चम्मच लें. यह प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है.

 

एलोवेरा 

  • एलोवेरा जूस डेंगू में बेहद फायदेमंद माना गया है। यह रक्त शुद्ध करता है, त्वचा पर होने वाली खुजली को कम करता है और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है.
  • कैसे करें उपयोग- सुबह खाली पेट एक गिलास एलोवेरा जूस का सेवन करें। यह शरीर में प्लेटलेट्स के निर्माण में भी सहायक है.

 

 

इन सावधानियों का रखें ध्यान

  • घर के आस-पास पानी जमा न होने दें.
  • पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें.
  • नीम या लेमनग्रास तेल का प्रयोग मच्छरों को दूर रखने के लिए करें.
  • पानी की टंकी और गमलों को हफ्ते में एक बार जरूर खाली करें.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST

IPL 2206: चोट के बावजूद टीम को मजबूत रखा, तीन हार के बाद अच्छी वापसी, अश्विन ने CSK को जमकर सराहा

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: May 16, 2026 19:09:56 IST

Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के…

Last Updated: May 16, 2026 16:37:36 IST

खुद धूप में जलती रही मां, बच्चों पर नहीं आने दी तपिश! ममता की तस्वीर ने भावुक किया देश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.…

Last Updated: May 16, 2026 16:35:43 IST