Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Waterlogging: बारिश में डूबी दिल्ली तो मचा हाहाकार, NDMC चीफ ने कहा ‘SORRY’, शेयर किया पोस्ट

Delhi Waterlogging: बारिश में डूबी दिल्ली तो मचा हाहाकार, NDMC चीफ ने कहा ‘SORRY’, शेयर किया पोस्ट

Delhi Waterlogging: दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बाद हर तरफ जलभराव की स्थिति हो जाती है. बीते दिन दिल्ली में हुई बारिश के कारण भी जलभराव हो गया लेकिन इस बार चौंकाने की बात ये है कि किसी अधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगी है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-26 15:31:36

Mobile Ads 1x1

Delhi Waterlogging: दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बाद हर तरफ जलभराव की स्थिति हो जाती है. जलभराव के बाद अक्सर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आते हैं. अक्सर पार्टियां कहती हैं कि वे जल्द जलभराव की समस्या को खत्म कर देंगी लेकिन कई बार कुछ इलाकों में लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ता है और कोई भी इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है. दिल्ली में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की समस्या हुई और पहली बार किसी ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दिल्लीवासियों से माफी मांगी है.

NDMC के चेयरपर्सन मनोज द्विवेदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. दिल्ली के प्रशासनिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली में जलभराव के कारण किसी बड़े अधिकारी ने माफी मांगी है. उनके इस कदम की काफी सराहना की जा रही है.

पोस्ट में क्या लिखा?

NDMC के चेयरपर्सन मनोज द्विवेदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ’25 अगस्त 2026 को एनडीएमसी इलाके में जलभराव की वजह से जिन लोगों को परेशानी हुई, मैं उनसे दिल से माफी मांगता हूं. आमतौर पर हम 15 से 20 मिनट में पानी निकाल देते हैं लेकिन इस बार पूरी कोशिश के बावजूद 3-4 इलाकों में पानी निकालने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया.’

भारी बारिश के कारण हुई परेशानी

अधिकारी ने कहा कि 2 घंटे से भी कम समय में भारी वर्षा हुई, जो 72 मिमी से ज्यादा थी. उन्होंने कहा कि वे इसका बहाना नहीं दे रहे हैं. ये जलभराव की स्थिति से निपटने का समाधान नहीं हो सकती. ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अपने सिस्टम को मजबूत करना बहुत जरूरी है. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरी NDMC एरिया को जलभराव मुक्त बनाए जाने के लिए जल्द ही उपाय किए जाएंगे. उन्होंने इस पोस्ट में लोगों से सुझाव भी मांगे, जिससे वे भविष्य में नागरिकों को ऐसी किसी असुविधा से बचा सकें. 

MORE NEWS