Aaj Ka Mausam 30 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है.अधिकांश राज्यों में मौसम में वीकेंड तक बदलाव से तापमान में कमी आएगी. उत्तर भारत में जहां बारिश और तूफान का अलर्ट है, जबकि पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में लू,गर्मी और उमर के साथ तूफान और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू और भीषण गर्मी के मौसम बदल गया है.
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में वीकेंड तक गर्मी से राहत मिलेगी. शनिवार तक इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी. वीकेंड तक हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. उधर, पश्चिमी घाट के साथ महाराष्ट्र समेत अन्य हिस्सों पर भी मौसम बदलने के आसार हैं.
दक्षिण के राज्यों में होगी बारिश
दक्षिण भारत में वीकेंड तक भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, कमजोर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे. शनिवार तक आंध्र प्रदेश,केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और रायलसीमा में तेज गति से हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट है. इस दौरान समुद्री तटों में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है.
कहां-कहां होगी बारिश?
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी जैसे जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी. हिमाचल की राजधानी शिमला के अलावा मनाली, सुंदरनगर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. गुरुवार को हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. उधर, जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर बर्फबारी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी है.
कहां-कहां पड़ेगी गर्मी
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रभाव पूरे सप्ताह रहेगा. इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में लू की स्थिति गंभीर बनी रहेगी. राजस्थान के बीकानेर, चूरू और जैसलमेर जैसे इलाकों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. जम्मू क्षेत्र में तापमान बढ़ा हुआ है और गुरुवार को भी गर्मी परेशान करेगी.