Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 90s Double Meaning Song: 90s का सबसे अश्लील गाना! डांस स्टेप देखकर आ जाएगी शर्म; 31 साल पुराने इस सॉन्ग से हिल गया था सेंसर बोर्ड

90s Double Meaning Song: 90s का सबसे अश्लील गाना! डांस स्टेप देखकर आ जाएगी शर्म; 31 साल पुराने इस सॉन्ग से हिल गया था सेंसर बोर्ड

90s Bold Song: अकसर आपने अपने पेरेंट्स के मुंह से ये बात सुनी होगी कि ‘ हमारे जमाने के गाने बहुत अच्छे होते थे और उन गानों में ऐसे डबल मीनिंग नहीं होते थे’ लेकिन क्या आप जानते हैं. 90s के काफी सारे ऐसे गाने हैं जिनमे कूट-कूटकर डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. ‘Choli ke Peeche’ से लेकर ‘Sarkai lo khatiya’ तक. बॉलीवुड ने ऐसे कई गाने बनाए हैं जो सालों से विवादों के घेरे में रहे हैं. इनमें से कुछ गाने तो बेहद फेमस भी हुए हैं. आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं जो 31 साल पहले रिलीज़ हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने ने तो सेंसर बोर्ड को भी पूरी तरह से हिलाकर रख दिया दिया था. इस गाने में कोई और नहीं बल्कि, अनिल कपूर और जूही चावला जबरतदस्त केमिस्ट्री के साथ दिखे हैं. चलिए जान लेते हैं वो कौन सा गाना है जो आज तक विवादों में घिरा हुआ है. 

Last Updated: April 30, 2026 | 7:03 AM IST
double meaning song - Photo Gallery
1/6

ये है सबसे अश्लील गाना

31 साल पहले रिलीज़ हुए बॉलीवुड का एक गाना जो आज तक चर्चाओं में रहता है. जिस गाने की बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि 1994 की फ़िल्म 'अंदाज़' का गाना 'ये माल गाड़ी तू धक्का लगा' है. रिलीज़ होते ही ये गाना विवादों में घिर गया.

andaz film song - Photo Gallery
2/6

पहली बार नहीं आया बोल्ड गाना लेकिन...

बता दें कि जब डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म सिनेमाघरों में लगी, तो इसके गाने ने एक ऐसी ज़ोरदार बहस छेड़ दी, जैसी पहले कभी नहीं हुई थी. लेकिन, ये पहला मौका नहीं था जब इंडस्ट्री में डबल मीनिंग वाले गाने आए हों. बता दें कि 90 के दशक में पहले भी कई ऐसे गाने रिलीज़ हो चुके थे जिन्हें 'बोल्ड' माना जाता था.

ye maal gaadi tu dhakka laga - Photo Gallery
3/6

डांस है और भी अश्लील

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ़िल्म में अनिल कपूर और जूही चावला इस गाने पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं. गाने में अनिल कपूर और जूही चावला के डांस स्टेप्स को भी गाने के बोल की तरह ही 'बोल्ड' कहा जा रहा है. नतीजतन, गाने और उसकी कोरियोग्राफी, दोनों को ही अश्लील माना गया है.

90s hit song - Photo Gallery
4/6

इस सिंगर ने गाया गाना

इस गाने का संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था, जबकि कविता कृष्णमूर्ति और विनोद राठौड़ ने इसे अपनी आवाज़ दी थी. दिलचस्प बात यह है कि विवादों के बावजूद, फ़िल्म रिलीज़ होने पर सिनेमाघरों में दर्शकों ने इस गाने का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया.

90s bold songs - Photo Gallery
5/6

सेंसर बोर्ड में हंगामा

इस गाने ने सेंसर बोर्ड के भीतर भी हंगामा खड़ा कर दिया था. खास तौर पर, महिला संगठनों ने गाने के बोल पर आपत्ति जताई थी और उन्हें महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अशोभनीय बताया था. इसके अलावा, गाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई थी.

90s hit songs - Photo Gallery
6/6

बाद में हिट हुआ गाना

हालाँकि अनिल कपूर और जूही चावला के इस गाने ने शुरुआत में विवाद खड़ा किया था, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ हालात सामान्य होते गए और यह विवाद भी धीरे-धीरे खत्म हो गया. यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ, और फ़िल्म में अनिल कपूर और जूही चावला की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

More News