<
Categories: देश

AI के जमाने में कौन बचेगा? CEO की भारत के युवाओं को दी ये सलाह

AI for Career Growth: AI के जमाने में करियर कैसे बचाएं? एक बड़ी कंपनी के CEO ने भारतीय युवाओं के लिए खास सलाह दी है. ये सलाह आपके काम की हो सकती है.

Artificial intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोई फसाना नहीं है. ये सच में दुनिया बदल रहा है. शिक्षा से लेकर नौकरी तक,  सिलेबस करिकुलम से लेकर नौकरी के बाजार और कंपनियों की डिमांड तक… कौन टिक पाता है और कौन पीछे रह जाता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप खुद को कितना बदलते हैं. प्रमुख सीईओ और एक्सपर्ट्स ने AI को अपनाने के तरीके पर अपने अनुभव साझा किए हैं. अब एक और सीईओ ने खासतौर से भारतीय युवाओं के लिए बहुमूल्य सलाह दी है. स्टैक ओवरफ्लो के सीईओ प्रशांत चंद्रशेखर के दो बाते कही है. एक मानव डेवलपर्स के लिए और दूसरा भारत के युवाओं के लिए. वह बताते हैं कि AI ऑटोमेशन के युग में युवाओं को क्या सीखना चाहिए?

AI से क्या सिखा?

इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में चंद्रशेखर ने कहा कि अगर आप बिना सोचे-समझे एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आप कुछ नहीं सीखेंगे. कुछ समय बाद एआई सब कुछ अपने आप कर लेगा. अगर युवा सॉफ्टवेयर को ठीक से प्रोग्राम करना नहीं सीखते तो यह मुश्किल है. एआई आपसे बेहतर प्रदर्शन करेगा. लेकिन अगर आपके पास पहले से कोई तकनीकी पृष्ठभूमि नहीं है या आप कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में ज़्यादा नहीं जानते हैं, तो आपको सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग या लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLM) सीखने से पहले AI का सही इस्तेमाल सीखना चाहिए. एनबीटी एआई की ओर से करियर ग्रोथ वर्कशॉप में आपको यह सुनहरा मौका मिल रहा है. जहां आप पंजीकरण कराकर AI का सही इस्तेमाल सीख सकते है.

डेवलपर अभी खतरे में नहीं

सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के बारे में बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि AI जल्द ही उनकी जगह नहीं ले पाएगा. उन्होंने इस बात के समर्थन में एक उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका के बीपीओ सेक्टर में डेवलपर की संख्या घटने और जॉब्स ऑटोमेट होने के डर के बीच, यूएस बेस्ड डेवलपर्स की संख्या काफी बढ़ी है.

Ghee नहीं, मिलावट बिक रही थी! Diwali से पहले Delhi Police की बड़ी कार्रवाई

Khesari Lal का Pawan Singh पर हमला! ‘कितना गिरोगे? भाभी का इतना बड़ा…’, कर दी ये अपील

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Jalaun Cylinder Blast: जालौन में पार्षद के घर सिलेंडर ब्लास्ट, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे; 19 की हालत गंभीर

Jalaun Cylinder Blast: जालौन के उरई में पार्षद के घर गैस सिलेंडर में आग लगने…

Last Updated: November 23, 2026 10:24:14 IST

IND vs NZ: आकाश दीप की चूक पर भड़के शुभमन गिल, डेरिल मिचेल को मिला जीवनदान

Shubman Gill Angry on Akash Deep: भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट में डेरिल मिचेल रन आउट होने…

Last Updated: November 23, 2026 09:57:11 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक झटके में 3,787 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 23 November 2026: चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है. MCX…

Last Updated: November 23, 2026 09:54:34 IST

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026: लव पार्टनर करेगा प्यार का इजहार, साथी से मिलेगा गिफ्ट, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026 Today Love Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…

Last Updated: November 23, 2026 09:15:15 IST