Delhi Acid Attack: दिल्ली के गोकुलपुरी में एक महिला ने दूसरी महिला पर एसिड अटैक कर दिया. जब लड़की शादी के लिए मेहंदी लगवाने बैठी थी, तभी दूसरी महिला ने उसके ऊपर एसिड अटैक कर दिया. इस अटैक से लड़की और उसकी बहन बुरी तरह से झुलस गई है.
दिल्ली में एसिड अटैक
Delhi Acid Attack: दिल्ली के गोकुलपुरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने ही दूसरी महिला पर एसिड अटैक कर दिया. 21 साल की एक युवती पर उसकी ही पड़ोसन ने एसिड अटैक किया है. ये मामला तब हुआ, जब युवती दुल्हन बनने वाली थी और उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. जानकारी के अनुसार, प्यार में पागल एक महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस एसिड अटैक में दुल्हन और उसकी बड़ी बहन बुरी तरह से झुलस गई हैं. वहीं 19 अप्रैल को दोनों की बारात आने वाली थी. लेकिन इस वारदात के बाद निकाह टाल दिया गया है.
इस एसिड अटैक से लड़कियां इतनी बुरी तरह झुलस गई हैं कि उनकी आंखों और गले को नुकसान पहुंचा है. एसिड गले के अंदर जाने से उन्हें खून की उल्टी भी हुई. इस अटैक के बाद से दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं इस अटैक के बाद तेजाब की बिक्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय आरोपी महिला पीड़िता के घर के सामने ही रहती है और दोनों के परिवार बीते 15-16 सालों से एक दूसरे को जानते हैं. कहा जा रहा है कि जिस लड़की से 21 वर्षीय युवती का निकाह होने वाला था, आरोपी महिला उससे प्रेम करती थी. जैसे ही उसे दोनों के निकाह का पता चला, तो उस महिला ने खौफनाक साजिश रच डाली. मंगलवार को आरोपी युवती ने दोपहर 12:30 बजे अपने साथ दो बोतलें लेकर शादी वाले घर में पहुंची. एक बोतल में एनर्जी ड्रिंक था, तो दूसरे में तेजाब था.
सबके शक से बचने के लिए उसने सबके सामने एनर्जी ड्रिंक पिया. दोपहर लगभग 12:50 बजे पीड़िता मेहंदी लगवाने बैठी, तो आरोपी ने अचानक उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन पीड़िता के परिजनों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को फोन कर आरोपी को उनके हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं दोनों पीड़िताओं को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…
Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…
IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…
Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…