Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > प्यार का जंजाल! महिला ने ही दूसरी महिला पर किया एसिड अटैक, दंग कर देगा मामला

प्यार का जंजाल! महिला ने ही दूसरी महिला पर किया एसिड अटैक, दंग कर देगा मामला

Delhi Acid Attack: दिल्ली के गोकुलपुरी में एक महिला ने दूसरी महिला पर एसिड अटैक कर दिया. जब लड़की शादी के लिए मेहंदी लगवाने बैठी थी, तभी दूसरी महिला ने उसके ऊपर एसिड अटैक कर दिया. इस अटैक से लड़की और उसकी बहन बुरी तरह से झुलस गई है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 17, 2026 20:41:39 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Acid Attack: दिल्ली के गोकुलपुरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने ही दूसरी महिला पर एसिड अटैक कर दिया. 21 साल की एक युवती पर उसकी ही पड़ोसन ने एसिड अटैक किया है. ये मामला तब हुआ, जब युवती दुल्हन बनने वाली थी और उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. जानकारी के अनुसार, प्यार में पागल एक महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस एसिड अटैक में दुल्हन और उसकी बड़ी बहन बुरी तरह से झुलस गई हैं. वहीं 19 अप्रैल को दोनों की बारात आने वाली थी. लेकिन इस वारदात के बाद निकाह टाल दिया गया है.

इस एसिड अटैक से लड़कियां इतनी बुरी तरह झुलस गई हैं कि उनकी आंखों और गले को नुकसान पहुंचा है. एसिड गले के अंदर जाने से उन्हें खून की उल्टी भी हुई. इस अटैक के बाद से दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं इस अटैक के बाद तेजाब की बिक्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

घर के सामने ही रहती है पीड़िता

जानकारी के अनुसार,  26 वर्षीय आरोपी महिला पीड़िता के घर के सामने ही रहती है और दोनों के परिवार बीते 15-16 सालों से एक दूसरे को जानते हैं. कहा जा रहा है कि जिस लड़की से 21 वर्षीय युवती का  निकाह होने वाला था, आरोपी महिला उससे प्रेम करती थी. जैसे ही उसे दोनों के निकाह का पता चला, तो उस महिला ने खौफनाक साजिश रच डाली. मंगलवार को आरोपी युवती ने दोपहर 12:30 बजे अपने साथ दो बोतलें लेकर शादी वाले घर में पहुंची. एक बोतल में एनर्जी ड्रिंक था, तो दूसरे में तेजाब था.

शक से बचने के लिए एनर्जी ड्रिंक की बोतल में लाई तेजाब

सबके शक से बचने के लिए उसने सबके सामने एनर्जी ड्रिंक पिया. दोपहर लगभग 12:50 बजे पीड़िता  मेहंदी लगवाने बैठी, तो आरोपी ने अचानक उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन पीड़िता के परिजनों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को फोन कर आरोपी को उनके हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं दोनों पीड़िताओं को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MORE NEWS