<

Gurugram Artificial Rain: जहरीली हवा से बचने के लिए गुरुग्राम की इस हाउसिंग सोसाइटी ने किया शानदार जुगाड़, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

Gurugram Artificial Rain: दिल्ली-NCR के गुरुग्राम में हवा में धूल, धुआं और प्रदूषक कण सांस लेना मुश्किल कर देते हैं. घुटन सी महसूस होने लगती है. ऐसी कंडीशन में गुरुग्राम की एक हाउसिंग सोसायटी ने गजब का जुगाड़ निकाला है.

Gurugram Artificial Rain: दिल्ली-NCR के गुरुग्राम में अक्सर खराब एयर पॉल्यूशन को लेकर सुर्खियों में बना रहता है. खासकर सर्दियों की बात की जाए तो इस वक्त स्थिति और भी खराब हो जाती है. हवा में धूल, धुआं और प्रदूषक कण सांस लेना मुश्किल कर देते हैं. घुटन सी महसूस होने लगती है. ऐसी कंडीशन में गुरुग्राम की एक हाउसिंग सोसायटी ने गजब का जुगाड़ निकाला है. परेशानी से निपटने के लिए इस जुगाड़ का ध्यान सब की ओर गया. सोसाइटी के लोगों ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए Artificial Rain System का यूज किया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर राहुल यादव नाम के यूजर ने इस वायरल वीडियो को शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि गुरुग्राम की यह सोसाइटी कृत्रिम बारिश के माध्यम से हवा की गुणवत्ता को अच्छा करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में जब पूरा शहर खराब हवा से जूझ रहा है, तब यह सोसाइटी अपनी ‘खुद की बारिश’ बनाकर प्रदूषण से लड़ रही है. वीडियो में भी दिख रहा है कि बिल्डिंग के ऊपर लगे स्प्रिंकलर से पानी की पतली फुहार हवा में छोड़ी जा रही है. यह ठीक वैसा है जैसे धीमी बारिश. इसका असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ता है.

आर्टिफिशियल रेन सिस्टम कैसे काम करता?

वीडियो के मुताबिक, सोसाइटी की रूफ पर खास तरह के स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए गए. ये ये स्प्रिंकलर हवा में महीन पानी की बूंदें छोड़ते हैं, जिससे हवा में उपस्थित धूल, स्मॉग और प्रदूषण के कण नीचे बैठ जाती है. इस प्रक्रिया से आसपास की हवा कुछ हद तक साफ हो जाती है और AQI लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है. इससे प्रदूषण खत्म तो नहीं होता लेकिन कुछ हद तक साफ जरूर हो जाता है. 

सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा उसने गजब के कमेंट्स देना स्टार्ट कर दिया. कई यूजर्स ने सोसाइटी की प्रसंशा करते हुए लिखा कि अगर सरकार और बिल्डर्स ऐसी तकनीक यूज करें तो सिटी की एयर क्वालिटी अच्छी हो सकती है. वहीं कुछ लोगों ने सवाल करते हुए लिखा कि क्या इस तरह का इंतजाम हर जगह किया जा सकता है? लोगों ने पूछा कि इसमें लागत और पानी की खपत कितनी होती है? कुछ यूजर्स ने कहा कि असली परेशानी पर ध्यान देकर काम करना होगा फिलहाल यह अस्थायी समाधान भी ठीक है.

Share
Published by

Recent Posts

Red Magic 11S Pro vs Vivo T5 Pro 5G: बैटरी और परफॉर्मेंस में दोनों बेहतरीन, फीचर्स की तुलना में कौन आगे

आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…

Last Updated: May 20, 2026 20:20:31 IST

Silver Rate Today 20 May 2026:  देश के शहरों में क्या रही चांदी की कीमत, फटाफट करें नोट

Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 20:00:50 IST

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर हुई बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहरों में लेटेस्ट कीमत

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 19:49:31 IST

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST