BMW Car Accident: हिमाचल प्रदेश की बीएमडब्ल्यू कार तेज रफ्तार के कारण सड़क से नीचे उतर गई. कार ने फुटपाथ पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी.
Road Accident
Delhi Car Accident: दिल्ली (Delhi) के वसंत कुंज (Vasant Kunj) में 29 नवंबर की देर रात एक तेज रफ़्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एंबियंस मॉल के पास पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है.
यह दुर्घटना शनिवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एंबियंस मॉल के सामने हुई. जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत बीएमडब्ल्यू कार सड़क से उतर गई और फुटपाथ पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर के ज़ोरदार प्रभाव से पीड़ित कई मीटर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनकी कड़ी निगरानी कर रहे हैं. उनकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है.
वहां मौजूग लोगों के मुताबिक, कार काफी ज्यादा स्पीड से आ रही थी. ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद वहां सड़क से गुजर रहे लोगों को कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी. यह घटना पलक झपकते ही हो गई, किसी को साइड हटने का मौका भी नहीं मिल सका. पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या तेज गति, लापरवाही से गाड़ी चलाने या अन्य कारणों से दुर्घटना हुई. सीसीटीवी फुटेज की जांच जा रही है. अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि दुर्घटना के समय चालक शराब या किसी अन्य नशे में तो नहीं था.
Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…
Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…
Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…
Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…
Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…