<
Categories: देश

मिसाल! सामूहिक विवाह समारोह में मप्र सीएम के बेटे की शादी, 22 जोड़े…सभी दूल्हे घोड़ी तो‌ दुल्हनें बग्गियों पर, 25 हजार मेहमान-साधु-संत

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु और इशिता का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने जा रहा है. शादी के रस्में रीति-रिवास रु हो चुके हैं. यादव परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है.

Madhya Pradesh: सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के बेटे का सामूहिक सम्मलेन में किया जाएगा. बेटे अभिमन्यु और बहू डॉ. इशिता के शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. सीएम मोहन यादव और उनकी पत्नी ने सादगी के साथ विवाह की रस्मों का आरंभ किया. पहले दिन माता पूजन, मंडप और मेहंदी की रस्म की गई. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. यादव परिवार में इस समय खुशियों का माहौल छाया हुआ है. सामूहिक विवाह समारोह में 30 नवम्बर को होने जा रहा है.

महाकाल की नगरी में विवाह सम्मेलन

इस बार सामूहिक विवाह का सम्मेलन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होने जा रहा है. यहां कुल 22 जोड़ों का विवाह सम्पन्न होना है. यह सम्मेलन इस बार और भी ज्यादा खास बन गया है, क्योंकि मध्य पर्देश की मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु और होने वाली बहू डॉ. इशिता आम लोगों की तरह इसी सम्मेलन में शादी करने वाले हैं. इसी कारण विवाह सम्मेलन की चर्चा पूरे राज्य और देश में हो रही है. 

VVIP मेहमानों को किया गया आमंत्रित

विवाह कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के आने की संभावना है. सामूहिक विवाह के लिए 8 राज्यपाल, 11 मुख्यमंत्री आमंत्रित किया गया है. साथ ही करीब 25 संतों को भी दिया गया निमंत्रण भेजा गया है. सुबह सभी 22 जोड़ों की शोभायात्रा निकलेगी. दूल्हे घोड़ी पर, दुल्हनें बग्गियों में सवार होकर निकलेंगी. शोभायात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए कई मंच तैयार किए गए हैं. इस विवाह समारोह में BJP शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं. कई केंद्रीय मंत्री और संत–महात्मा के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है. विवाह स्थल पर 5 विशेष डोम भी तैयार किए गए हैं. दूल्हा–दुल्हन के लिए ग्रीन रूम भी तैयार किए गए हैं. वीआईपी व्यवस्था के लिए अलग पैंट्री बनाई गई है. फेरे के लिए 15x15 आकार के 22 मंडप तैयार किए गए हैं. मंच 40x100 और दूसरा 50x25 आकार का बनाया गया है. शादी में 25,000 से ज्यादा मेहमानों के आने की उम्मीद जताई गई है. 22 जोड़ों के 44 परिवारों को 25–25 सदस्य बुलाए गए है. अधिक लोग लाने पर भी कोई रोक नहीं है. सुबह 9 बजे सभी जोड़ों की शोभायात्रा निकलेगी. शोभायात्रा इम्पीरियल होटल से कार्यक्रम स्थल तक जाएगी.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप! कार पार्किंग विवाद में तीन की हत्या, SHO और चौकी प्रभारी पर गिरी गाज

Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…

Last Updated: October 27, 2026 19:07:54 IST

जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, मुरी में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…

Last Updated: October 27, 2026 18:49:55 IST

Glen phillips fielding: छक्का रोकने के लिए हवा में उड़ गए ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा भी रह गए हैरान!

Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…

Last Updated: October 27, 2026 18:49:07 IST

India vs New Zealand: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 3 मैचों में 139 रन देकर लिया सिर्फ 1 विकेट

Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…

Last Updated: October 27, 2026 18:36:27 IST

इमरान खान को 2 नवंबर तक भारत छोड़ने से राहत, हाईकोर्ट ने FRRO के नोटिस पर लगाई रोक

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…

Last Updated: October 27, 2026 18:21:21 IST

Katihar viral video: कटिहार की सिफत खातून और सूरज सोनी ने घर से भागकर की शादी, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…

Last Updated: October 27, 2026 18:09:20 IST